ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

भारत-पाक सीजफायर पर ट्रम्प के दावे को एस जयशंकर ने बताया गलत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 1, 2025

मुंबई, 01 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का अमेरिका के साथ किसी भी व्यापारिक सौदे से कोई संबंध नहीं है। जयशंकर अमेरिका में न्यूजवीक मैगजीन के सीईओ देव प्रसाद के साथ एक इंटरव्यू में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 9 मई की रात जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी, तब वे भी उसी कमरे में मौजूद थे। वेंस ने चेताया था कि पाकिस्तान भारत पर बड़ा हमला करने की योजना बना रहा है। इस पर पीएम मोदी ने बिना किसी हिचक के जवाब दिया कि भारत जवाबी कार्रवाई करेगा।

जयशंकर ने बताया कि 10 मई की सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से संपर्क किया और कहा कि पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है। इसके बाद पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने भारत के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से संपर्क कर सीजफायर की पेशकश की थी। यह बयान ट्रम्प के उस दावे के उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान को व्यापारिक समझौते रद्द करने की धमकी देकर उन्होंने युद्ध रुकवाया था। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि कूटनीति और व्यापार के मसले पूरी तरह अलग हैं। व्यापारिक फैसले पेशेवर लोग लेते हैं और वे व्यापारिक समझौतों, संख्याओं और उत्पादों पर केंद्रित रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का आतंकवाद को लेकर रुख स्पष्ट है—आतंकवादियों को न तो बख्शा जाएगा और न ही उन्हें छिपाने वाले देशों को। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को एक सोचा-समझा आर्थिक युद्ध करार दिया। उनका कहना था कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुआ हमला पर्यटन उद्योग को तबाह करने की नीयत से किया गया था, जिससे घाटी की अर्थव्यवस्था चरमरा जाए। आतंकियों ने जानबूझकर धार्मिक पहचान के आधार पर लोगों को निशाना बनाया ताकि सांप्रदायिक तनाव बढ़े और डर का माहौल बने।

जयशंकर ने यह भी कहा कि अब भारत न्यूक्लियर हथियारों की धमकी से डरने वाला देश नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत अब संयम का पाठ नहीं पढ़ेगा, अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो भारत भी सीधा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि अब आतंकवादियों के साथ-साथ उन्हें पनाह देने वाले भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर का श्रेय खुद को देते हुए कहा कि उन्होंने अपने अधिकारियों को भारत और पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक समझौते रद्द करने का निर्देश दिया था। ट्रम्प के मुताबिक यह धमकी ही थी, जिसने दोनों देशों को युद्ध रोकने पर मजबूर किया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.