ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

कीव पर रूस का बड़ा हवाई हमला, 400 ड्रोन और 18 मिसाइलें दागीं, दो की मौत, 16 घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 10, 2025

मुंबई, 10 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव समेत विभिन्न इलाकों में बड़ा हवाई हमला किया जिसमें 400 ड्रोन और 18 मिसाइलें दागी गईं। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले को राजधानी को निशाना बनाकर किया गया हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला रात में तब हुआ जब अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे। कीव के कई जिलों में रिहायशी इमारतों, गाड़ियों, गोदामों और दफ्तरों में आग लग गई। एक बिल्डिंग की छत पर ड्रोन का मलबा गिरने से आग की लपटें पूरे शहर में देखी गईं। गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि कीव के एक मेट्रो स्टेशन के पास 68 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय पुलिस अधिकारी की जान गई। पोडिल्स्की जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह तबाह हो गया। हमले से पहले यूक्रेनी एयरफोर्स ने ड्रोन हमलों का अलर्ट जारी किया था और लोगों को सायरन बजने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया था। रूस की ओर से इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ जब दो दिन पहले रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया था, जिसमें 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागी गई थीं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन के मुताबिक, जून 2025 में रूस ने पिछले जून की तुलना में दस गुना अधिक मिसाइलें और हथियारों का इस्तेमाल किया। इस दौरान 232 लोगों की मौत और 1,343 लोग घायल हुए। इस ताजा हमले के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है। वे रोम में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं जहां रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों और यूक्रेन के पुनर्निर्माण को लेकर बातचीत की जाएगी। यूरोपीय संघ पहले ही 20 मई को रूस पर कई नए प्रतिबंध लगा चुका है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन के रवैये की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पुतिन शांति समझौते को लेकर गंभीर नहीं हैं और उनकी प्रतिबद्धता की कमी निराशाजनक है। ट्रम्प ने अमेरिका की ओर से यूक्रेन को और अधिक समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने पेंटागन के उस फैसले पर नाराजगी जताई जिसमें यूक्रेन को जरूरी हथियारों की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। यह फैसला हथियारों की अमेरिकी स्टॉक में कमी को लेकर लिया गया था लेकिन ट्रम्प की आपत्ति के बाद सप्लाई फिर से शुरू करने का आदेश दिया गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.