ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

दिल्ली में RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक, तीन घंटे तक चला संवाद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 24, 2025

मुंबई, 24 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुस्लिम धर्मगुरुओं और विद्वानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में आरएसएस की शीर्ष नेतृत्व टीम मौजूद रही, जिसमें महासचिव दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, रामलाल और इंद्रेश कुमार जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। इस संवाद में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी सहित 70 से अधिक मुस्लिम मौलाना, स्कॉलर और बुद्धिजीवी भी उपस्थित थे। हालांकि, इस चर्चा में क्या विशेष विषय सामने आए या किन मुद्दों पर सहमति बनी, इसका आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया है। यह पहली बार नहीं है जब आरएसएस प्रमुख ने मुस्लिम समुदाय से संवाद किया हो। सितंबर 2022 में भी मोहन भागवत ने कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की थी, जहां ज्ञानवापी और हिजाब विवाद से लेकर जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी। उस समय वे दिल्ली के एक मस्जिद में भी पहुंचे थे।

RSS लंबे समय से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यानी MRM के माध्यम से मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं और सामाजिक प्रतिनिधियों से संपर्क बनाता रहा है। 2023 में इस मंच ने ‘एक राष्ट्र, एक झंडा, एक राष्ट्रगान’ के समर्थन में देशव्यापी अभियान की घोषणा की थी। सितंबर 2021 में एक मुस्लिम विद्वत सम्मेलन के दौरान मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाले हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक जैसे हैं और मुस्लिमों को यहां डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा था कि हिंदू शब्द किसी जाति, पंथ या भाषा का परिचायक नहीं बल्कि यह विकास और उत्थान की परंपरा है, जो सभी के लिए मार्गदर्शन करती है। संघ का यह प्रयास लंबे समय से चल रही उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने की कोशिश की जाती है। इसी दिशा में 2022 में RSS नेता इंद्रेश कुमार ने हजरत निजामुद्दीन दरगाह का दौरा किया था। उन्होंने वहां चादर चढ़ाई और मिट्टी के दीये जलाए। इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक भी हैं। उन्होंने दरगाह में दिए जलाने को शांति, समृद्धि और सौहार्द का प्रतीक बताया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.