ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

दिल्ली धमाके के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट, सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च अभियान तेज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 10, 2025

मुंबई, 10 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए जोरदार धमाके में आठ लोगों की मौत के बाद राजस्थान में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एटीएस के आईजी विकास कुमार ने बताया कि राज्य में सभी सुरक्षा एजेंसियों को अपने-अपने स्तर पर सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

राजस्थान पुलिस कंट्रोल रूम और अभय कमांड सेंटर के माध्यम से हर गतिविधि पर करीबी नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या एटीएस को देने की अपील की गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र बड़े शहरों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सभी डीसीपी और एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिकतम सतर्कता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाए और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) को हर समय तैयार रखा जाए। इसके साथ ही कमांड सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।

डीजीपी ने सभी रेंज आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए भी विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है ताकि अफवाहों और गलत सूचनाओं को तुरंत रोका जा सके।

राज्य के सभी जिलों में संदिग्ध वाहनों और वस्तुओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशाला और अन्य ठहराव स्थलों पर पुलिस ने आगंतुकों की जानकारी जुटाने का अभियान तेज कर दिया है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। अभय कमांड सेंटर और सीसीटीवी के जरिए सभी सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी खतरे की संभावना को तुरंत निष्प्रभावी किया जा सके।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.