ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

राजस्थान बीजेपी प्रभारी का कांग्रेस पर हमला, बोले- हम 5 साल के लिए मुख्यमंत्री बनाते हैं, षड्यंत्र कांग्रेस की परंपरा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 28, 2025

मुंबई, 28 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान बीजेपी के प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री को पूरे पांच साल का कार्यकाल देती है, जबकि कांग्रेस में बीच कार्यकाल में मुख्यमंत्री हटाने की परंपरा रही है। जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना कार्यकाल षड्यंत्रों से जूझते हुए ही गुजारते रहे। अग्रवाल ने कहा कि गहलोत को मुख्यमंत्री रहते हुए कभी स्थिरता नहीं मिली, क्योंकि उनकी ही पार्टी के नेता उनके खिलाफ षड्यंत्र करते रहे। उन्होंने सचिन पायलट का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत को पांच साल चैन से कुर्सी पर बैठने तक नहीं दिया गया। पायलट ने उनकी कुर्सी पर इतने कांटे बिछा दिए कि वे कभी आराम से बैठ ही नहीं सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में षड्यंत्र रचने की परंपरा है, और जो व्यक्ति खुद षड्यंत्रों से राजनीति करता है, उसे हर जगह साजिश ही नजर आती है। भाजपा एक अनुशासित संगठन है और यहां इस तरह की राजनीति की न तो गुंजाइश है और न ही उसे स्वीकार किया जाता है। अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से सत्ता हथियाने की साजिशों के लिए जानी जाती रही है। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि जब सरदार पटेल को 15 में से 12 वोट मिले थे, तब भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पंडित नेहरू ने छीन ली थी। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी दो विधान, दो संविधान के खिलाफ आवाज उठाते रहे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें जेल में मरवा दिया। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत की पार्टी में ही षड्यंत्र संस्कृति का हिस्सा है, जबकि बीजेपी में ऐसा कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि बीजेपी में संगठन और नेतृत्व के खिलाफ कोई षड्यंत्र नहीं होता और पार्टी पूरी तरह अनुशासित ढंग से कार्य करती है। राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले डेढ़ सालों में राज्य में शानदार काम हुआ है और आने वाले साढ़े तीन सालों में राजस्थान और तेजी से आगे बढ़ेगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.