ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

गुजरात में बड़े राजनीतिक फेरबदल की तैयारी, भूपेंद्र पटेल कैबिनेट ने सामूहिक इस्तीफा दिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 16, 2025

मुंबई, 16 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। माना जा रहा है कि यह कदम 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत उठाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, नई कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं और इस बार दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी संभावना है। फिलहाल कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 17 मंत्री थे, जिनमें आठ कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री (MoS) शामिल थे। अब यह संख्या बढ़कर 22 से 23 तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कुछ विधायकों को भी मंत्री पद मिल सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पार्टी आलाकमान मौजूदा मंत्रियों के प्रदर्शन से खुश नहीं है। हाल ही में हुए विसावदर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जोरदार कैंपेन के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इससे यह संकेत मिला कि जनता में सत्ता विरोधी लहर का असर दिखने लगा है।

गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के बाद से अब तक कई बार सरकारों में बदलाव होते रहे हैं। आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी के इस्तीफों के बाद अब भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में यह तीसरा बड़ा फेरबदल है। माना जा रहा है कि पार्टी इस कदम के जरिए अपने पुराने दिग्गजों को दोबारा जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करना चाहती है। भूपेंद्र पटेल को 2022 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब से अब तक तीन साल में मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं हुआ था। जनवरी में होने वाले नगर पंचायत चुनाव और दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस फेरबदल को भाजपा की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.