ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

अहमदाबाद में पीएम मोदी बोले- किसानों और छोटे उद्यमियों का हित मेरे लिए सर्वोपरि, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में संबोधन करते हुए कहा कि देश के छोटे उद्यमी, किसान और पशुपालक उनके लिए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसी भी परिस्थिति में इन वर्गों का अहित नहीं होने देगी। मोदी ने कहा कि चाहे कितना भी दबाव क्यों न आए, भारत उसे झेलने की ताकत लगातार बढ़ाता रहेगा। उन्होंने अमेरिका के नए टैरिफ का सीधा उल्लेख नहीं किया, लेकिन यह संकेत दिया कि उनकी सरकार हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश ने देखा है कि पहलगाम हमले का बदला भारत ने कैसे लिया। केवल 22 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सब कुछ साफ कर दिया गया। मोदी ने इसे सेना के साहस और भारत की अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया।

मोदी ने गुजरात की विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह धरती दो मोहन की धरती है—सुदर्शन चक्रधारी मोहन यानी द्वारकाधीश श्रीकृष्ण और चरखाधारी मोहन यानी महात्मा गांधी। उन्होंने कहा कि भारत इन दोनों के मार्गदर्शन पर चलते हुए और अधिक सशक्त हो रहा है। उन्होंने गुजरात को मैन्युफैक्चरिंग हब बताते हुए कहा कि यहां उद्योगों का तेजी से विस्तार हो रहा है और इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बन रहा है। पीएम ने जीएसटी सुधार का भी जिक्र किया और कहा कि इस बार दीवाली पर व्यापारियों समेत सभी परिवारों को खुशियों का डबल बोनस मिलेगा। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अहमदाबाद पहुंचने के बाद उन्होंने नरोडा से निकोल तक करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल देवव्रत आचार्य सहित कई नेता मौजूद रहे। मोदी ने 5,477 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और साबरमती से कटोसन रोड ट्रेन तथा कार लोडेड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.