ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

इंडिगो की फ्लाइट से बिना सामान के भोपाल पहुंचे यात्री, दिल्ली में तकनीकी खराबी के चलते लोड नहीं हुए बैगेज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 15, 2025

मुंबई, 15 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट E6-2172 से मंगलवार को यात्री बिना सामान के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। यात्रियों का सामान दिल्ली से भोपाल नहीं पहुंचा है। यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 4:45 बजे रवाना हुई थी और करीब 5:55 बजे भोपाल पहुंची। यात्रियों को फ्लाइट में लगभग एक घंटे की देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन असली परेशानी तब शुरू हुई जब उन्हें एयरपोर्ट पर पता चला कि उनका सामान दिल्ली में ही छूट गया है। करीब 15 पैसेंजर्स ऐसे हैं। जिनका सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर रह गया है। एयरलाइन द्वारा बताया गया कि यह समस्या दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल पर चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के कारण हुई है। इस कारण कुछ फ्लाइट्स के संचालन में दिक्कत आई और सामान को समय पर लोड नहीं किया जा सका।

भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि करीब 10 से 15 यात्रियों का सामान छूटा है, जिसे जल्द ही मंगाया जा रहा है। चूंकि दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए रात की कुछ फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गई है, जिससे सामान देर से आएगा। इंडिगो ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उनका सामान देर रात या अगले दिन सुबह तक भोपाल पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि, इस लापरवाही से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, और एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.