ताजा खबर
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने व्हेल की उल्टी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2.90 करोड़ का एम्बरग्रीस जब्त   ||    बांग्लादेशियों को अवैध रूप से पनाह देने वाला लल्ला पठान बांसवाड़ा से गिरफ्तार, चंडोला में बनाया था 7...   ||    गोवा के श्री लैराई मंदिर के बारे में जानें, जहां मची भगदड़; 7 लोगों की गई जान   ||    AC और स्लीपर के वेटिंग लिस्ट पैसेंजर्स पर IRCTC का बैन, रेलवे में नए नियम हुए लागू   ||    जातीय जनगणना पर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, आरक्षण को लेकर कही ये बात   ||    तत्काल बुकिंग के समय में बदलाव, IRCTC पर टिकट बुक करते समय ध्यान में रखें 6 बातें   ||    अमूल और मदर डेयरी के बाद एक और कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितनी की बढ़ोतरी   ||    पंजाब-हरियाणा जल विवाद क्या? सैनी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें आगे क्या ऑप्शन?   ||    3 मई का ऐतिहासिक महत्व: कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ और व्यक्तित्व   ||    फिलिस्तीनी कैदियों को एसिड टैंक में फेकने का वीडियो वायरल, फर्जी है वीडियो, गलत दावे के साथ किया जा ...   ||   

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ओडिशा की BJD हो सकती है NDA में शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 7, 2024

मुंबई, 07 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ओडिशा की बीजू जनता दल (BJD) NDA में शामिल हो सकती है। बीते दिन भुवनेश्वर में BJD के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के घर नवीन निवास में चुनाव को लेकर लंबी मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद BJD के वाइस प्रेसिडेंट देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमारी BJP के साथ अलायंस पर चर्चा चल रही है। हमारी पार्टी ओडिशा के लोगों के हितों को लेकर जरूरी फैसला लेगी। वहीं, दिल्ली में भी ओडिशा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की लंबी बैठक हुई। इस बैठक के बाद भाजपा सांसद जुआल ओरम ने भी अलायंस को लेकर चर्चा होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अलायंस पर बातचीत चल रही है, लेकिन फाइनल फैसला आलाकमान ही करेगा। आपको बता दें, ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें और विधानसभा की 147 सीटें हैं।

दरअसल, BJD NDA की सबसे भरोसेमंद पार्टी मानी जाती थी। लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर अलायंस टूट गया था। BJD चाहती थी कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 163 सीटों में से 40 पर चुनाव लड़े, जबकि भाजपा 63 सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहती थी। वहीं, लोकसभा के लिए भी BJD भाजपा को 21 में से 6 सीटें देना चाहती थी। जबकि भाजपा 9 सीटें चाहती थी। गठबंधन के टूटने के बाद भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने कहा था कि नवीन पटनायक को यह गठबंधन तोड़ना काफी भारी पड़ेगा। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक अगर गठबंधन होता है तो लोकसभा की ज्यादा सीटों पर भाजपा अपने कैंडिडेट्स उतारेगी। वहीं, BJD विधानसभा चुनाव पर फोकस करेगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.