ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

ऑपरेशन सिंदूर पर NSA डोभाल का बयान, कहा- एक शीशा भी नहीं टूटा, भारत ने सटीक जवाब दिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 11, 2025

मुंबई, 11 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर विदेशी मीडिया ने सवाल उठाए, लेकिन उनमें से कोई भी यह साबित नहीं कर पाया कि भारत को कोई नुकसान हुआ। IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए डोभाल ने कहा कि भारत की कार्रवाई पूरी तरह सटीक और योजनाबद्ध थी। उन्होंने बताया कि विदेशी मीडिया लगातार यह कहता रहा कि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की है, लेकिन आज तक कोई भी एक तस्वीर तक नहीं दिखा पाया जिसमें भारत को कोई नुकसान हुआ हो, यहां तक कि एक शीशा भी नहीं टूटा। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह सटीक थे और हमें पता था कि कौन कहां मौजूद है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के भीतर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में भारत ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद दोनों देशों के बीच 10 मई को शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी।

NSA डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पूरे अभियान में स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया और सभी लक्ष्य सीमा से दूर थे। भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और हर हमला पूरी सटीकता के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि हमें ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है। अपने संबोधन में डोभाल ने भारत की सभ्यता और राष्ट्र की अवधारणा को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत हजारों वर्षों से एक राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में है, जबकि राज्य अलग-अलग होते रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने इस राष्ट्र की भावना को बनाए रखने के लिए अत्यधिक कष्ट सहे हैं। टेक्नोलॉजी और युद्ध की रणनीति का संबंध हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है और ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमाण है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.