ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

एनडीए सांसदों ने संसद भवन में पीएम मोदी को किया सम्मानित, ऑपरेशन सिंदूर और महादेव की सफलता पर जताई सराहना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 5, 2025

मुंबई, 05 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)।दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई, जहां सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान 'हर-हर महादेव' और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल गूंज उठा। बैठक में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा की मांग कर विपक्ष ने खुद ही अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर है और रोज ऐसी चर्चाएं कराए तो बेहतर है क्योंकि इस क्षेत्र में हम माहिर हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में वोटर्स लिस्ट रिविजन के मुद्दे को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर भी बात की और कहा कि देश की जनता सब देख रही है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गृह मंत्री के रूप में सम्मानित किया। एनडीए सांसदों की इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर एक सर्वसम्मत प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि भारत की सैन्य शक्ति और मजबूत नेतृत्व के जरिए आतंकवादियों को इंसाफ मिला है। प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया कि भारत आतंकवाद को न तो भूलता है और न ही माफ करता है। यह बैठक संसद के मानसून सत्र के दौरान एनडीए सांसदों की पहली बैठक थी, जबकि जून 2024 में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद यह किसी संसद सत्र के दौरान एनडीए की दूसरी औपचारिक बैठक रही। बैठक में सभी सांसदों को एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में '11 साल, 11 बड़े फैसले' नामक एक पुस्तक भी वितरित की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर नए सांसदों से भी मुलाकात की और सरकार की नीतियों और कार्यों की जानकारी साझा की।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.