ताजा खबर
अहमदाबाद के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की दिवाली: अपने बच्चों के बिना अकेलापन, नए परिवार के साथ मिली थ...   ||    अहमदाबाद में दिवाली पर हुए फटाके हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, तीन युवकों पर FIR दर्ज   ||    रणवीर और दीपिका कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए   ||    प्रभास के जन्मदिन पर संदीप रेड्डी वांगा ने गिफ्ट किया अनोखा ‘साउंड स्टोरी’ टीज़र   ||    “हमने अपने सबसे बड़े भाई को खो दिया” — इला अरुण ने पियूष पांडे को दी भावनात्मक विदाई   ||    रणबीर-आलिया एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए   ||    चीन की नई चाल... भारत से लगती सीमा पर बनाए मिसाइल छिपाने वाले बंकर   ||    रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा चीन को चोट पहुंचाने चले थे ट्रंप, जिनपिंग के हाथ लग गया बड़ा खजाना!   ||    लड़का किसका? डिलीवरी होते ही बदल गए बेटा और बेटी, उदयपुर के अस्पताल में भिड़े दो परिवार   ||    राहुल गांधी ने अपनी मेहनत पर पानी क्यों फेर दिया, और सब लालू के हवाले कर दिया?   ||   

नौसेना प्रमुख ने कहा, अगले महीने होगा 26 राफेल मरीन का सौदा, बन रहे 62 जहाज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, December 2, 2024

मुंबई, 02 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फ्रांस के साथ नेवी वैरिएंट वाले 26 राफेल-M (मरीन) की डील फाइनल होने वाली है। इसके साथ ही 3 स्कॉर्पीन सबमरीन की डील पर भी बातचीत लास्ट स्टेज में है। जनवरी 2025 तक डील पक्की होने की संभावना है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले 10 सालों में भारतीय नौसेना में 96 जहाज और पनडुब्बियां शामिल की जाएंगी। 62 जहाज और एक सबमरीन अभी अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। दिसंबर 2025 तक हर महीने एक जहाज नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। जुलाई 2023 में रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल-M जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी, जिसे स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर तैनात किया जाएगा।

तो वहीं, पाकिस्तान के 50 जहाजों वाले नौसैनिक बेड़े के सवाल पर एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को देखकर हैरानी होती है कि उन्हें जहाज-सबमरीन कैसे मिल रहे हैं। हम चीन-पाकिस्तान से होने वाले हर संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। तो वहीं, ओडिशा के पुरी में 4 दिसंबर को होने वाले नेवी डे सेलिब्रेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट, सबमरीन, वैसल और हेलिकॉप्टर पुरी ब्लू बीच के किनारे अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।15 से ज्यादा जहाज, 40 से ज्यादा एयरक्राफ्ट, कई हेलिकॉप्टर, सबमरीन और ड्रोन शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद एक लेजर और ड्रोन शो भी होगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.