ताजा खबर
मालिक का टाइटल ट्रैक राज करेगा मालिक हुआ रिलीज़!   ||    सरज़मीं का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    सलमान खान की पोस्ट में मचाई हलचल, क्या गलवान वैली का फर्स्ट लुक है   ||    अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई हुई   ||    रिद्धि कुमार का सपना: संजय लीला भंसाली की फिल्म में रेखा का किरदार निभाना चाहती हैं   ||    अब अहमदाबाद और अन्य छोटी सिटीज़ में भी मिल रही मोटी सैलरी, दिल्‍ली-मुंबई नहीं रहे युवाओं के पसंदीदा ज...   ||    एयर इंडिया पर मुआवजा कम देने का आरोप, परिजनों ने कहा- दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करा रही कंपनी   ||    डोटासरा में दिखा रावण जैसा अहंकार? मंत्री झाबर सिंह खर्रा का तीखा हमला   ||    कैसी है 1312336 फीट ऊंचाई पर स्पेस स्टेशन में शुभांशु शुक्ला की लाइफ? खुद एस्ट्रोनॉट ने बताया   ||    कोविड नहीं तो क्यों आ रहे हार्ट अटैक? अब जीनोम स्टडी तलाशेगी सच, जानें इसके बारे में सब कुछ   ||   

ओडिशा में माँ ने आठ महीने की बेटी को 800 रुपए में बेचा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 5, 2023

मुंबई, 05 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी महिला ने अपनी आठ महीने की बेटी को 800 रुपए में बेच दिया। महिला की पहचान करामी मुर्मू के रूप में हुई है। उसके पहले से एक बेटी थी। दूसरी बच्ची के जन्म से वह खुश नहीं थी। महिला ने पति मुसु मुर्मू से छुपकर बेटी का सौदा किया। मुसु को जब इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मां सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, यह आदिवासी कपल बिप्रचरणपुर गांव में रहता है। घर की आर्थिक हालात सही नहीं है। महिला के जब दूसरी बेटी हुई। तो वह परेशान रहने लगी। उसने पड़ोसी माही मुर्मू को बताया कि वह बच्ची की परवरिश नहीं कर पा रही है। माही दलाल के रूप में काम करता है। उसने बच्ची के लिए खरीदार ढूंढे। सौदा तय होने पर करामी ने अपनी आठ महीने की बेटी को फुलमणि और अखिल मरांडी को सौंप दिया।

दरअसल, इस बीच बच्ची के पिता मुसु मुर्मू काम के सिलसिले से तमिलनाडु गए थे। जब वह घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी से दूसरी बेटी के बारे में पूछा। महिला ने बताया, उसकी मौत हो गई है। बाद में आसपास रहने वालों से मुसु को पता चला कि उसकी बेटी को बेच दिया गया है। जिसके बाद बीते दिन पति ने अपनी पत्नी और अन्य के खिलाफ खूंटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। तो वहीं, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीते दिन बच्ची को खरीदने वाले दंपति, महिला और दलाल को गिरफ्तार कर लिया। मयूरभंज के एसपी, बटुला गंगाधर ने बताया कि, बच्ची को फिलहाल चाइल्डकेयर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मानव तस्करी के लिए धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.