ताजा खबर
टेक्सास में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत, 26 फीट बढ़ा नदी का जलस्तर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    ‘हम भारत के साथ सौदा करने के करीब…,’ 14 नए देशों पर टैरिफ के ऐलान के बाद क्या बोले ट्रंप?   ||    पाकिस्तान में एक और तख्तापलट की तैयारी, जरदारी को हटाकर मुनीर बन सकते हैं राष्ट्रपति   ||    ट्रंप ने अब इन 14 देशों में लगाया टैरिफ, लिस्ट में म्यांमार 40 फीसदी टैक्स के साथ सबसे ऊपर   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई टैरिफ लागू करने की डेडलाइन, किस देश में कितना टैरिफ? लिस्ट आई सामने   ||    रील के चक्कर में गई जान, बिहार में ट्रेन से गिरा शख्स तो महाराष्ट्र में तालाब में डूबा   ||    ब्रिक्स समिट के बाद स्टेट विजिट के लिए ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा   ||    ’10 साल में 50,000 लोगों को मिलेगी नौकरी’, केंद्रीय मंत्री बोले- 2047 तक टॉप 5 देशों में शामिल होगा ...   ||    25 करोड़ से अधिक कर्मचारी उतरेंगे आज भारत बंद में, स्ट्राइक की कॉल से इन सेवाओं पर रहेगा असर   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का जोधपुर एम्स में निधन   ||   

मोदी ने यमुना मैया की जय का नारा लगाया, कहा इसे बनाएंगे दिल्ली की पहचान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 8, 2025

मुंबई, 08 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की। उन्होंने कहा, आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्लीवालों को नमन करता हूं। आपको बता दे, भाजपा ने दिल्ली में 26 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आ-पदा से मुक्त कराने का है। मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली को मालिक होने का जिन्हें घमंड था, उनका सच से सामना हो भी गया है। दिल्ली के जनादेश से स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्ट कट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्ट कट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया है। आप-दा वाले यह कहकर राजनीति में आए थे कि राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले। श्रीमान अन्ना हजारे का बयान सुन रहा था। वे काफी समय से इन आप-दा वालों के कुकर्मों की पीड़ा झेल रहे थे। आज उन्हें भी उस पीड़ा से मुक्ति मिली होगी।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस परजीवी पार्टी बन चुकी है। खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस एक के बाद एक सहयोगियों को खत्म कर रही है। INDI गठबंधन के दल अब कांग्रेस का कैरेक्टर समझने लगे हैं। देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में टीस थी। टीस थी दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की। आज दिल्ली ने हमारा वो आग्रह भी मान लिया। सभी कार्यकर्ताओं को मेरा धन्यवाद। मैंने एक लाख नौजवानों को राजनीति में आने को कहा है। देश को सही मायने में एक गंभीर पॉलिटिकल ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत है, विकसित भारत को नई प्राण शक्ति की जरूरत है, राजनीति को नए आइडिया, राजनीति और चिंतन की जरूरत है। देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। एकबार फिर नारी शक्ति ने दिल्ली में मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। ओडिशा, महाराष्ट्र या हरियाणा हर राज्य में नारी शक्ति से किए हर वादे को पूरा किया है।

उन्होंने आगे कहा, मैं दिल्ली की मातृ शक्ति से कहता हूं हर वादा पूरा करूंगा। दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुनाजी की गोद में पनपा है। दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर आहत हो रहे हैं। मैंने संकल्प लिया है कि यमुनाजी को हम दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे। समय कितना ही क्यों न लगे, शक्ति कितनी ही क्यों न लगे, हम पूरा प्रयास करेंगे। पहली बार दिल्ली-NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है। आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है। इससे दिल्ली और पूरे NCR में तरक्की के अनगिनत रास्ते खुलने जा रहे हैं। आनेवाले समय में इस क्षेत्र के नौजवानों को तरक्की के नए-नए रास्ते मिलेंगे। NDA की गारंटी, सुशासन की गारंटी। इसका फायदा गरीब को भी होता है और मिडिल क्लास को भी होता है। हर वर्ग के बहुत सारे प्रोफेशनल हमारी पार्टी में काम कर रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि हमारी पार्टी ने हमेशा मिडिल क्लास को प्राथमिकता पर रखा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.