ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

जयपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालने के बाद फंदे से लटकी मिली, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 22, 2025

मुंबई, 22 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के वैशाली नगर इलाके में 25 वर्षीय विवाहिता भारती कंवर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। वह अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। मृतका ने तीन साल पहले अपने गांव के युवक आकाश सिंह से प्रेम विवाह किया था और दोनों जयपुर के कोस्मो कॉलोनी इलाके में साथ रह रहे थे। भारती और आकाश दोनों एक निजी बैंक में कार्यरत थे। 19 जुलाई की रात जब आकाश सो गया, तो भारती ने दूसरे कमरे में जाकर खुद को फंदे से लटका लिया। जब आकाश की नींद खुली तो भारती कमरे में नहीं दिखी। दूसरा कमरा अंदर से बंद मिला, जिस पर काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। तब पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और भारती को फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर कान्वेंटिया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका की मां राजबाला ने दामाद आकाश सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश शराब का आदी था और भारती के साथ लगातार मारपीट करता था। वह बार-बार दहेज की मांग करता और कहता था कि अपने माता-पिता से जमीन-जायदाद लेकर आ, वरना तुझे नहीं रखूंगा, जान से मार दूंगा। राजबाला ने बताया कि तीन-चार दिन पहले भी भारती ने फोन कर बताया था कि आकाश उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। राजबाला का यह भी कहना है कि सुसाइड से कुछ देर पहले भारती ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी लगाई थी, जिसे देख वे घबरा गईं और बेटी को फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। कुछ देर बाद वह स्टोरी भी हट गई और अगले दिन सुबह उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.