ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद एमपी, केरल और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश और केरल ने भी कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब मध्यप्रदेश में पिछले 27 दिनों में इस सिरप के सेवन से 11 बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे 1 से 5 साल की उम्र के थे। यह दवा तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित प्लांट में तैयार की जा रही थी। राजस्थान में भी कफ सिरप से लगातार मौतों की खबरें सामने आ रही हैं। चूरू जिले में छह साल के बच्चे की जयपुर के जेके लोन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले सीकर और भरतपुर में भी एक-एक मौत हो चुकी है। भरतपुर में एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मिला कफ सिरप सेवन किया था।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पहला संदिग्ध मामला 24 अगस्त को सामने आया था, जबकि पहली मौत 7 सितंबर को हुई थी। इसके बाद 15 दिनों के भीतर एक-एक कर छह बच्चों की जान चली गई। स्टेट फूड एंड ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि कोल्ड्रिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई, जिससे यह जहरीला हो गया और बच्चों की किडनी फेल हो गई।

राजस्थान में मौतों के मामलों ने सरकार को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर किया। यहां केसंस फार्मा कंपनी के बनाए डेक्सट्रोमेथोरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप पर सवाल उठे। इसी कंपनी की दवा पीने से बच्चों और बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी। सरकार ने कंपनी की सभी 19 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया और ड्रग कंट्रोलर राजाराम शर्मा को निलंबित कर दिया। इससे पहले शर्मा ने कंपनी को जांच में क्लीन चिट दी थी। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि मौतों की वजह कफ सिरप नहीं है। उन्होंने कहा कि दो बार जांच करवाई गई है, लेकिन अब तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है जिससे सिरप को मौतों का कारण ठहराया जा सके। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.