ताजा खबर
यूपी में गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान, सीएम योगी का बढ़ाए गन्ना के दाम, लाखों किसानों को मिलेगा फा...   ||    'मरते ही मिलेगी जन्नत...', मसूद अजहर क्यों बना रहा जैश की महिला जिहाद ब्रिगेड? रिकॉर्डिंग में खुलासा   ||    कर्ज माफी को लेकर नागपुर की सड़कों पर उतरे किसान, लंबा जाम लगा; ट्रेनें रोकने की धमकी   ||    आंध्र प्रदेश में 100 किमी की रफ्तार से टकराया 'मोंथा', एक की मौत; कई ट्रेनें रद   ||    पाक को रास नहीं आ रहा भारत-अफगानिस्तान का दोस्ताना, ख्वाजा आसिफ बोले- दिल्ली के हाथ में काबुल की डोर...   ||    'मोदी सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान', प्रधानमंत्री के मुरीद हुए ट्रंप; ट्रेड डील पर क्या कहा?   ||    फैक्ट चेक: बिहार में बीजेपी प्रत्याशी को जनता ने पहनाई जूते की माला? ये है असल कहानी   ||    अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में लगा 10% का अपर सर्किट, सीधे 100 रुपये बढ़ा भाव, इस खुशखबरी के बाद आ...   ||    Mohammad Rizwan ने खड़ा किया नया बखेड़ा, ODI कप्तानी छिनी तो PCB को दिखाया ठेंगा! जमकर हो रही फजीहत   ||    क्या भारत-चीन सीमा पर कम होगा तनाव? दोनों देशों के बीच LAC पर हुई हाई लेवल बैठक   ||   

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के पीछे ISIS, NIA ने 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर मारा छापा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 5, 2024

मुंबई, 05 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु में मशहूर रामेश्‍वरम कैफे में बीते दिनों हुए बम ब्लास्ट के लिए आतंकी संगठन ISIS जिम्मेदार बताया जा रहा हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इस मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापे मारे हैं। NIA की टीम ने बेंगलुरु के ​​​​​आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है। उसने कथित तौर पर कैफे ब्लास्ट के लिए आतंकवादियों को उकसाया था। इससे पहले आरटी नगर और सुल्तानपालिया में ग्रेनेड की खरीद के मामले में रेड की गई थी। इन छापों में गोलियां और ग्रेनेड्स बरामद हुए हैं। जुनैद नाम का शख्स रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके खिलाफ हवाला लेनदेन के संबंध में पहले से ही मामला दर्ज है। NIA की टीम छानबीन के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी गई थी। तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड जारी है। NIA ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आपको बता दें, बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिखा कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और कैफे में दाखिल होता है। आरोपी शख्स एक बैग लेकर आया था। कैफे में उसने इडली ऑर्डर किया, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज अभी सामने नहीं आया है। जो CCTV फुटेज और फोटोज अभी सामने आए हैं, वो भी आधिकारिक सोर्स से नहीं मिले हैं। ये सोशल मीडिया पर हैं। तो वहीं, न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, NIA की 7 राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई बेंगलुरु जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा साथी कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से भी जुड़ी है। एक अधिकारी के मुताबिक, जनवरी में NIA ने 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.