ताजा खबर
दीपिका-रणवीर ने दिवाली पर बेटी 'दुआ' का चेहरा दिखाया, तस्वीरों ने इंटरनेट पर जीत लिया दिल   ||    कार्तिक आर्यन के दिवाली गिफ्ट ने जीता दिल: ‘चटोरी’ की एंट्री से फैन्स हुए फिदा!   ||    प्रभास की नई फिल्म का टीज़र पोस्टर रिलीज़   ||    "इक कुड़ी" का ट्रेलर रिलीज़: शहनाज़ गिल की एक सशक्त और संवेदनशील कहानी की झलक   ||    राणीप में पिता ने झगड़े के बाद पुत्र की दीपावली पर धारदार हथियार से हत्या की   ||    अहमदाबाद: शक में पति ने फास्ट फूड मैनेजर की चाकू मारकर हत्या की   ||    अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||   

उत्तराखंड में फॉरेस्ट कंजर्वेशन फंड से लिए गए आई फोन और लैपटॉप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 23, 2025

मुंबई, 23 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड में फॉरेस्ट कंजर्वेशन फंड का इस्तेमाल आई फोन और लैपटॉप खरीदने में किया गया। CAG रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। फॉरेस्ट एंड हेल्थ डिपार्टमेंट और वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की 2021-22 की रिपोर्ट में बताया गया कि फंड का इस्तेमाल बिना योजना और इजाजत के किया गया था। यह रिपोर्ट उत्तराखंड विधानसभा के बजट सेशन के दौरान 21 फरवरी को सदन में रखी गई। उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि उन्होंने अपने विभाग से संबंधित मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

तो वही, रिपोर्ट में कहा गया कि 2017 से 2022 तक जो वृक्षारोपण किया गया, उसमें से सिर्फ 33% वृक्ष ही जीवित रह पाए। यह फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट की गाइडलाइंस के मानकों से बहुत नीचे हैं। इंस्टिट्यूट के मुताबिक वृक्षा रोपण के बाद 60-65% तक वृक्ष जीवित रहने चाहिए। CAG रिपोर्ट में कहा गया कि कम से कम 3 सरकारी अस्पतालों में 34 एक्सपायर दवाइयों का स्टॉक था। इसमें से कुछ दवाइयां तो 2 साल पहले ही एक्सपायर हो गई थीं। उत्तराखंड में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी है और इसकेक लिए नए रूल बनाए जाने की जरूरत है।रिपोर्ट में कहा गया पहाड़ी इलाकों में ऐसे डॉक्टर्स की 70% और मैदानी इलाकों में 50% पोस्ट खाली है। 250 डॉक्टर्स को लॉकडाउन का वॉयलेशन करने के बाद भी काम करने की इजाजत दी गई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.