ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

लद्दाख में भारतीय सेना ने किया 'आकाश प्राइम' एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 17, 2025

मुंबई, 17 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय सेना ने लद्दाख में स्वदेशी तकनीक से विकसित एयर डिफेंस सिस्टम 'आकाश प्राइम' का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित इस आधुनिक प्रणाली का वीडियो गुरुवार को जारी किया गया। परीक्षण के दौरान इस मिसाइल सिस्टम ने पूर्वी लद्दाख में 15,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे दो ड्रोन को मार गिराया। आकाश प्राइम, आकाश वेपन सिस्टम का एक उन्नत संस्करण है जिसे विशेष रूप से ऊंचाई वाले और कम ऑक्सीजन वाले इलाकों में कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्रणाली की विशेषता यह है कि यह 'दागो और भूल जाओ' मोड में काम करती है। हर लॉन्चर में तीन मिसाइलें लगी होती हैं, जिनकी लंबाई लगभग 20 फीट और वजन 710 किलोग्राम होता है। प्रत्येक मिसाइल 60 किलोग्राम वजनी वारहेड ले जाने में सक्षम है। यह प्रणाली पूरी तरह से स्वचालित है और युद्ध की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता रखती है।

रिपोर्टों के अनुसार आकाश मिसाइल सिस्टम के विकास में कुल 1,000 करोड़ रुपए की लागत आई है, जो कि वैश्विक स्तर पर मौजूद इसी श्रेणी की प्रणालियों की तुलना में 8 से 10 गुना कम है। यह भारत की उच्च गुणवत्ता वाली रक्षा तकनीक को कम लागत में विकसित करने की क्षमता को दर्शाता है। इससे पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद जब पाकिस्तान ने जवाबी हमले किए थे, तब भी आकाश मिसाइल सिस्टम ने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया था। इन हमलों में पाकिस्तान ने चीन की मिसाइलों और तुर्किए के ड्रोन का भी इस्तेमाल किया था, लेकिन भारत का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सफल साबित हुआ। अब इसी सिस्टम का यह आधुनिक संस्करण DRDO और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा तैयार किया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.