ताजा खबर
अहमदाबाद के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की दिवाली: अपने बच्चों के बिना अकेलापन, नए परिवार के साथ मिली थ...   ||    अहमदाबाद में दिवाली पर हुए फटाके हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, तीन युवकों पर FIR दर्ज   ||    रणवीर और दीपिका कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए   ||    प्रभास के जन्मदिन पर संदीप रेड्डी वांगा ने गिफ्ट किया अनोखा ‘साउंड स्टोरी’ टीज़र   ||    “हमने अपने सबसे बड़े भाई को खो दिया” — इला अरुण ने पियूष पांडे को दी भावनात्मक विदाई   ||    रणबीर-आलिया एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए   ||    चीन की नई चाल... भारत से लगती सीमा पर बनाए मिसाइल छिपाने वाले बंकर   ||    रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा चीन को चोट पहुंचाने चले थे ट्रंप, जिनपिंग के हाथ लग गया बड़ा खजाना!   ||    लड़का किसका? डिलीवरी होते ही बदल गए बेटा और बेटी, उदयपुर के अस्पताल में भिड़े दो परिवार   ||    राहुल गांधी ने अपनी मेहनत पर पानी क्यों फेर दिया, और सब लालू के हवाले कर दिया?   ||   

भोपाल में महिला ने कलियासोत डैम में कूदकर दी जान, भाई से कहा, पति-सास से बहुत परेशान हूं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 22, 2024

मुंबई, 22 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भोपाल में एक महिला ने कलियासोत डैम में कूदकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने भाई से फोन पर कहा, पति और सास से बहुत परेशान हूं। इसलिए मैं मर रही है। भाई-बहन के बीच इस बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। रातीबड़ थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि, नेहा पाटिल पति रोहित पाटिल (24) निवासी कोलार दो सहेलियों के साथ शुक्रवार को डैम घूमने आई थी। इसी बीच किसी का कॉल आया, जिस पर बात करते हुए उसने अचानक डैम में छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

महिला जेके हॉस्पिटल में कम्प्यूटर ऑपरेटर की काम करती थी। पति नगर निगम में अधिकारी का गाड़ी चलाता है। महिला के भाई रोशन ने बताया कि, आज सुबह जॉब पर जाने का कहकर घर से निकली थी। फोन पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पति ने कुछ अपशब्द कहे थे। जिसके बाद बहन ने मुझे फोन किया और बोली, पति और सास बहुत परेशान कर रहे हैं। इसलिए मैं जान दे रहू हूं। नेहा से भाई का आखिरी बातचीत का ऑडियो परिजन ने दैनिक भास्कर को दिया है। नेहा और रोहित की दो साल पहले अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों मूल रूप से मुलताई जिला बैतूल के निवासी हैं। दोनों की फिलहाल कोई संतान नहीं थी। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप पति और ससुर पर लगाए हैं। उनका आरोप है कि मनमर्जी का सामान दहेज में नहीं मिलने को लेकर पति और सास उसे तानाकशी करते थे। आए दिन घर से निकालने की धमकी दी जाती थी। इसी बात को लेकर पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.