ताजा खबर
CBSE 12वीं के नतीजों में ईशानी देबनाथ का 100% स्कोर, ह्यूमैनिटीज में हासिल किए 500 में से 500 अंक   ||    चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, अहमदाबाद लौटते वक्त सहरसा-मानसी रेलखंड पर हुआ हादसा   ||    Fact Check: क्या ताजमहल पर पाकिस्तान ने किया है हमला? यूपी पुलिस ने बताई सच्चाई   ||    Surya Gochar 2025: शत्रु राशि में बैठे सूर्य पर पड़ेगी शनि की दृष्टि, जानें सभी 12 राशियों पर क्या ह...   ||    14 मई का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और ऐतिहासिक दृष्टिकोण   ||    IPL 2025: एक सप्ताह के ‘ब्रेक’ से किस टीम को होगा सबसे ज्यादा नुकसान? खिताब का टूट सकता है सपना   ||    IPL 2025: RCB को लगा बड़ा झटका! स्टार खिलाड़ी के बाकी मैच खेलने पर बना संशय   ||    क्या पॉलिटिक्स में होने वाली है रोहित शर्मा की एंट्री? संन्यास के बाद देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात   ||    Gold Rate Today: सोने के दाम दो दिन में धड़ाम, जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट   ||    ईंधन बदला, दिशा बदली: अडाणी एंटरप्राइजेज ने लॉन्च किया हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाला ट्रक   ||   

इंडिगो की फ्लाइट में कारगिल के हीरो का किया स्वागत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 24, 2023

मुंबई, 24 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडिगो की दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट में कारगिल के हीरो परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। दरअसल जैसे ही प्लेन के कैप्टन को इस बात की जानकारी मिली कि प्लेन में सवार पैसेंजर्स में परमवीर चक्र विजेता सुबेदार मेजर संजय कुमार भी शामिल हैं तो उन्होंने कैबिन से बाहर आकर पैसेंजर्स को यह जानकारी दी। कैप्टन ने संजय कुमार की बहादुरी का वह वाकया भी सुनाया कि कैसे उन्होंने दुश्मनों पर हमला बोला था। हमले के दौरान उन्हें गोली भी लगी थी। इंडिगो की तरफ से सुबेदार मेजर संजय कुमार को तोहफा भी दिया। अन्य पैसेंजर्स ने तालियां बजाकर कारगिल हीरो के प्रति सम्मान जताया। कारगिल के हीरो को सम्मानित करने पर लोगों ने इंडिगो की तारीफ की है। साथ ही संजीव कुमार को सैल्यूट भी किया। एक ने लिखा यह वीडियो देखकर मेरा दिन बन गया। एक अन्य यूजर ने कहा, गर्व की बात है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, शुक्रिया इंडिगो, हीरो को सम्मान देने के लिए।

आपको बता दें, कारगिल के इस हीरो के सम्मान का वीडियो इंडिगो की तरफ से ट्वीट किया गया है। इस वीडियो में विमान के कैप्टन एडसेल ने परमवीर चक्र विजेता का परिचय दिया। उन्होंने कहा, आज हमारे बीच एक बेहद खास व्यक्ति मौजूद हैं। हम लोगों के बीच परमवीर चक्र विजेता संजीव कुमार जी हैं। इस पुरस्कार की विशिष्टता जानकर आपको हैरानी होगी कि अभी तक यह वीरता का अवॉर्ड केवल 21 लोगों को मिला है। युद्ध के समय दिया जाने वाला यह बहादुरी का सबसे बड़ा सम्मान है। सूबेदार मेजर संजय कुमार ने जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 13वीं बटालियन में एक युवा राइफलमैन के तौर पर भारतीय सेना में अपनी सेवाएं शुरू की थी। उन्हें 4 जुलाई 1999 को ऑपरेशन विजय में अपने दल के साथ मुशकोह घाटी में प्वाइंट 4875 पर कब्जा करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। ऑटोमेटिक हथियारों से दुश्मनों की भारी गोलाबारी से भारतीय सेना की टुकड़ी का हमला रुकने लगा तो राइफलमैन संजय कुमार ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए दुश्मन पर सीधा हमला बोल दिया। इसके बाद आमने सामने की लड़ाई में इस जांबाज़ सिपाही ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए और 3 घुसपैठियों को मौत के घाट उतार दिया। संजय कुमार यहीं पर नहीं रुके अपनी टीम के साथ दुश्मन की दूसरी पोस्ट पर भी हमला बोल दिया। घायल होने बावजूद इस वीर के साहस से दुश्मन हक्का-बक्का रह गया और मैदान छोड़ कर भागने पर मजबूर हो गया। संजय की वीरता के चलते भारतीय सेना का मुशकोह घाटी में प्वाइंट 4875 पर कब्जा हो गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.