ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

राजस्थान में निकाय चुनावों को लेकर सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग आमने-सामने, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 20, 2025

मुंबई, 20 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में शहरी निकायों के चुनावों को लेकर सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच मतभेद सामने आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने हाल ही में हाईकोर्ट के आदेशों के आधार पर दो महीने के भीतर निकाय और पंचायत चुनाव कराने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जिन निकायों और पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हो चुका है या अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा, वहां चुनाव कराना आवश्यक है। वहीं, उन्होंने ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की अवधारणा को इस समय व्यावहारिक नहीं माना। इसके उलट, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा है कि दिसंबर में सभी 309 शहरी निकायों के चुनाव एक साथ करवाए जाएंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि निर्वाचन आयोग जल्द कार्यक्रम घोषित करता है तो सरकार उस पर विचार करेगी और जो करना होगा, करेगी। खर्रा ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की प्रमाणित प्रति मंगवाई गई है और उसी के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।

खर्रा का कहना है कि परिसीमन का काम पूरा हो चुका है और इसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। उनका दावा है कि दिसंबर 2025 में ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत शहरी निकायों का चुनाव कराने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को एक साथ कराना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उनका कार्यकाल अलग-अलग वर्षों में समाप्त हो रहा है। वहीं, इस मुद्दे पर खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को बिगाड़ा था, लेकिन मौजूदा सरकार इसे सुधारने और ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। गोदारा ने बताया कि पंचायतों के पुनर्गठन के लिए गठित सब-कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है और इसके आधार पर चुनाव समय पर कराए जाएंगे। इधर, राज्य निर्वाचन आयोग गुरुवार को निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर गाइडलाइन जारी कर सकता है। इसमें चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची को अपडेट करने से जुड़े निर्देश शामिल होंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.