ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

स्वतंत्रता दिवस से पहले ऑपरेशन सिंदूर के 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 14, 2025

मुंबई, 14 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस और वीरता दिखाने वाले आर्म्ड फोर्स के 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा की है। इनमें वायुसेना के 52 जवान शामिल हैं, जिन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एयरफोर्स के 9 अधिकारियों को वीर चक्र दिया जाएगा, जिनमें पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाले फाइटर पायलट भी शामिल हैं। वीर चक्र देश का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है, जो परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद आता है।

सरकार ने आर्म्ड फोर्स के 7 अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक भी प्रदान करने का निर्णय लिया है। इनमें वायुसेना के 3, आर्मी के 2 और नौसेना के 1 अधिकारी शामिल हैं। यह पदक आखिरी बार कारगिल युद्ध के समय दिए गए थे। भारतीय सेना के 18 जवानों को वीरता मेडल मिला है, जबकि 2 वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 4 कीर्ति चक्र, 4 वीर चक्र और 8 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 जवानों को भी वीरता मेडल दिया गया है। BSF देश की पहली रक्षा पंक्ति है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा और पश्चिमी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) की सुरक्षा करती है। ऑपरेशन के दौरान BSF के 2 जवान शहीद हुए और 7 घायल हुए।

पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भी वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 128, CRPF के 20 और छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 जवानों को वीरता मेडल मिले हैं। वहीं, केंद्र और राज्य बलों के 1,090 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें 233 को वीरता मेडल, 99 को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 758 को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है। इन पुरस्कारों में फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस के कर्मी भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के सबसे अधिक 152 पुलिसकर्मियों को वीरता मेडल प्राप्त हुए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.