ताजा खबर
भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Parashurama Janmotsav 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, जानें सब...   ||    IPL 2025: ‘कोई डर नहीं है, मैं बस गेंद देखता हूं’, धांसू शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़...   ||   

पेपरलीक में कांग्रेस का पूर्व पार्षद गिरफ्तार, 6 लाख रुपए में 7 अभ्यर्थियों से की थी डील, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 22, 2025

मुंबई, 22 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पेपर लीक मामले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद को गिरफ्तार किया है। पूर्व पार्षद ने वनरक्षक भर्ती-2020 के पेपर के 6-6 लाख रुपए 7 अभ्यर्थियों से लिए थे। एसओजी पूर्व पार्षद से पूछताछ कर रही है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया- पूर्व कांग्रेस पार्षद नरेश देव उर्फ एनडी सारण को गिरफ्तार किया है। मामले में 12 मार्च को कंवराराम जाट को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में एनडी सारण के बारे में बताया था। इसके बाद से ही एसओजी की टीम लगातार उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। नरेश देव सहारण को एसओजी ने शुक्रवार शाम को बाड़मेर स्थित उसके घर से पकड़ा था। नरेश देव राजकीय कॉलेज बाड़मेर का छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुका है। एसओजी इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में एनडी सारण ने बताया, उसने हर उम्मीदवार से 6 लाख रुपए की डील की थी। 7 उम्मीदवारों से 42 लाख रुपए लिए थे।

एडीजी वीके सिंह ने बताया, एनडी सारण ने 13 नवंबर 2022 को हुई परीक्षा का सॉल्वड पेपर और अभ्यर्थियों को कार से बाड़मेर से उदयपुर भेजा था। उदयपुर में कंवराराम जाट और जबराराम जाट सभी उम्मीदवारों को अन्य साथी सांवरमल जाट के घर ले गए। जहां उन्हें सॉल्वड पेपर का प्रिंट निकालकर पढ़ाया गया था। पुलिस जबराराम जाट की तलाश कर रही है।

दरअसल, वनरक्षक भर्ती-2020 की परीक्षा 13 नवंबर 2022 को 2 पारियों में हुई थी। मास्टरमाइंड हरीश बाड़मेर से पेपर लेकर आया था। दोनों पारियों की परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को घर और होटल में पेपर हल कराए गए थे। 28 जून 2024 को बांसवाड़ा के शास्त्रीनगर निवासी प्रवीण मालवीया की गिरफ्तारी से मामला खुला था। प्रवीण ने बताया कि VDO सकन खड़िया ने हरीश सहारण और JEN अभिमन्यु सिंह के साथ मिलकर पेपर लीक की साजिश रची थी। पहली पारी का पेपर बांसवाड़ा के होटल ब्लू मून में और दूसरी पारी का पेपर प्रवीण के घर शास्त्रीनगर (बांसवाड़ा) में हल कराया गया था। हरीश और अभिमन्यु ने अभ्यर्थियों को पेपर हल करवाया था। VDO सकन खड़िया ने पूरे मामले में कोऑर्डिनेट किया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.