ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

अहमदाबाद से दीव जा रही फ्लाइट में उड़ान से पहले इंजन में आग, सभी यात्री सुरक्षित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 23, 2025

मुंबई, 23 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बुधवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उस समय अफरातफरी मच गई जब दीव के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट ATR76 में उड़ान भरने से ठीक पहले इंजन में आग लग गई। विमान में कुल 60 यात्री सवार थे। जैसे ही विमान रनवे पर टेकऑफ की प्रक्रिया में था, पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को 'मेडे' सिग्नल भेजा और तत्काल उड़ान को रोक दिया गया। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना की जांच प्रक्रिया अब जारी है।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एक गंभीर मामला सामने आया, जब हॉन्गकॉन्ग से आई एअर इंडिया की फ्लाइट-315 में लैंडिंग के तुरंत बाद उसकी ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। यह यूनिट विमान के पिछले हिस्से यानी टेल में स्थित होती है और वहां आग लगने से विमान की संरचना को नुकसान पहुंच सकता था। 'मेडे' शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द 'm'aider' से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है 'मदद करो' या 'मुझे बचाओ'। यह सिग्नल सामान्यतः रेडियो के माध्यम से भेजा जाता है ताकि आस-पास के विमान और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इमरजेंसी की जानकारी मिल सके और फौरन प्राथमिकता के आधार पर सहायता पहुंचाई जा सके। इसी दिन एक और घटना में दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI2403 में उड़ान से पहले तकनीकी खराबी पाई गई। विमान में 160 यात्री सवार थे और वह रनवे पर टेकऑफ के लिए तैयार था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी का पता चलते ही उड़ान को रोक दिया गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.