ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

बीजापुर के नेशनल पार्क में मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर के मारे जाने की आशंका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 5, 2025

मुंबई, 05 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार सुबह से जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। जानकारी सामने आ रही है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का सदस्य सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया है। सुधाकर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस को लंबे समय से वांटेड था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। हालांकि अभी तक सुरक्षा बलों या अधिकारियों की ओर से सुधाकर के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने की है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों की बड़ी मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में तेलंगाना स्टेट कमेटी के नक्सली नेताओं के साथ-साथ प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश की भी मौजूदगी थी। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं, लेकिन पूरे इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। बीजापुर के एसपी जितेंद्र कुमार यादव, डीआईजी कमलोचन कश्यप और एएसपी मयंक गुर्जर इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं, वहीं रायपुर से एडीजी नक्सल ऑपरेशन्स विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज और सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में नक्सल विरोधी अभियानों में तेजी आई है। 21 मई को हुई एक बड़ी मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल था। उससे पहले कर्रेगुट्टा के पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने 24 दिन तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर किया था। इन अभियानों के पीछे केंद्र सरकार की स्पष्ट नीति और डेडलाइन भी एक वजह मानी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर में हुए कार्यक्रमों में यह घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने मंच से नक्सलियों को चेतावनी भी दी थी कि हथियार डाल दें, अन्यथा सुरक्षाबलों की कार्रवाई का सामना करें।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.