ताजा खबर
फैक्ट चेक: बिहार में बीजेपी प्रत्याशी को जनता ने पहनाई जूते की माला? ये है असल कहानी   ||    अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में लगा 10% का अपर सर्किट, सीधे 100 रुपये बढ़ा भाव, इस खुशखबरी के बाद आ...   ||    Mohammad Rizwan ने खड़ा किया नया बखेड़ा, ODI कप्तानी छिनी तो PCB को दिखाया ठेंगा! जमकर हो रही फजीहत   ||    क्या भारत-चीन सीमा पर कम होगा तनाव? दोनों देशों के बीच LAC पर हुई हाई लेवल बैठक   ||    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल में भरी उड़ान, ऑपरेशन सिंदूर में इसी फाइटर जेट ने पाक में मचाई थी...   ||    29 अक्टूबर का इतिहास: इस दिन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं, प्रसिद्ध जन्मदिन और पुण्यतिथियां   ||    IND vs AUS 1st T20I Playing 11 Predicted: कुलदीप-रेड्डी खेलेंगे? इन 11 प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतर ...   ||    Gold Price Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी में चमक फिर भी बरकरार; आपके शहर में क्या है दाम?   ||    Thane News: मामूली झगड़े के बाद 17 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया, हालत गंभीर   ||    कनाडा में भारतीय कारोबारी की हत्या, सिंगर के घर भी फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी   ||   

शरद पवार को चुनाव आयोग ने दिया नोटिस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 26, 2023

मुंबई, 26 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चुनाव आयोग ने NCP अध्यक्ष शरद पवार के गुट को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की ओर से दायर याचिका पर जारी किया गया है। आयोग ने NCP पार्टी को लेकर शरद पवार से अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। तो वहीं, NCP संस्थापक शरद पवार गुट ने उन 9 विधायकों को अस्थायी तौर पर निलंबित करने की मांग की है, जिन्होंने अजित पवार का समर्थन किया है और शिंदे फडणवीस सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। इन विधायकों के खिलाफ NCP विधायक और ग्रुप लीडर जयंत पाटिल ने विधानसभा स्पीकर हाउस में याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि इन विधायकों को अस्थायी तौर पर निलंबित करने की कार्रवाई की जाए।

दरअसल, अजित पवार ने 30 जून को 40 विधायकों, विधानपार्षदों और सांसदों के समर्थन के साथ NCP के नाम और सिंबल पर दावा किया था। उन्होंने सभी विधायकों के दस्तखत वाले हलफनामे चुनाव आयोग को सौंपे थे। उन्होंने आयोग से दावा किया था कि असली NCP वही हैं। आपको बता दें, 2 जुलाई को अपने चाचा शरद पवार को छोड़कर अजित पवार महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हो गए और उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा 8 अन्य विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, संजय बनसोड़े, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। NCP के 9 मंत्रियों को मिलाकर महाराष्ट्र में अब 29 कैबिनेट मंत्री हो गए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.