ताजा खबर
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने व्हेल की उल्टी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2.90 करोड़ का एम्बरग्रीस जब्त   ||    बांग्लादेशियों को अवैध रूप से पनाह देने वाला लल्ला पठान बांसवाड़ा से गिरफ्तार, चंडोला में बनाया था 7...   ||    गोवा के श्री लैराई मंदिर के बारे में जानें, जहां मची भगदड़; 7 लोगों की गई जान   ||    AC और स्लीपर के वेटिंग लिस्ट पैसेंजर्स पर IRCTC का बैन, रेलवे में नए नियम हुए लागू   ||    जातीय जनगणना पर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, आरक्षण को लेकर कही ये बात   ||    तत्काल बुकिंग के समय में बदलाव, IRCTC पर टिकट बुक करते समय ध्यान में रखें 6 बातें   ||    अमूल और मदर डेयरी के बाद एक और कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितनी की बढ़ोतरी   ||    पंजाब-हरियाणा जल विवाद क्या? सैनी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें आगे क्या ऑप्शन?   ||    3 मई का ऐतिहासिक महत्व: कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ और व्यक्तित्व   ||    फिलिस्तीनी कैदियों को एसिड टैंक में फेकने का वीडियो वायरल, फर्जी है वीडियो, गलत दावे के साथ किया जा ...   ||   

DMK लीडर ए राजा ने कहा, भारत को देश नहीं मानता, ये उप-महाद्वीप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 5, 2024

मुंबई, 05 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु में DMK सांसद ए राजा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बर्थडे पर कोयम्बटूर में हुई एक सभा में कहा की, भारत एक उप-महाद्वीप है। कारण क्या है? यहां कई परंपराएं और संस्कृतियां हैं। तमिलनाडु में एक भाषा एक संस्कृित हैं। यह एक देश है। मलायलम एक भाषा है, एक राष्ट्र है और एक देश है। ओडिशा एक देश है, वहां एक भाषा है। केरल में अलग, दिल्ली में अलग भाषा और संस्कृति है। ये सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं। इसलिए भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उप-महाद्वीप है। उन्होंने आगे कहा, मणिपुर में डॉग मीट खाया जाता है, क्यों। हां, वो खाते हैं। ये कल्चर है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ये सब हमारे दिमाग में है। कश्मीर में अलग कल्चर है। इसे आपको मानना होगा। अगर कोई समुदाय बीफ खाता है, तो आपको क्या समस्या है? उसने आपको खाने को कहा क्या? अनेकता में एकता है। हम सब अलग हैं। इसे मान लीजिए।

DMK नेता ने यह भी कहा कि अगर आप कहेंगे कि ये आपके ईश्वर हैं और भारत माता की जय तो हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कह दो इनको, हम सब राम के शत्रु हैं। उन्होंने कहा कि मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है। ए राजा ने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए 'जय श्री राम' के नारे को घृणास्पद बताया। वाटर टैंक से पानी किचन में भी आता है और टॉयलेट में भी। किचन में हम वो पानी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन टॉयलेट से लाकर वो पानी किचन में इस्तेमाल नहीं करते। क्या वजह है। हमें मनोवैज्ञानिक समस्या है। पानी एक ही है पर अंतर पैदा कर देती है, ये बात कि ये कहां से आ रहा है। हम जानते हैं कि ये किचन है और ये टॉयलेट है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.