ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

राजस्थान में डेंगू-मलेरिया के केस बढ़े, जयपुर में सबसे ज्यादा मरीज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 12, 2025

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में मानसून का आधा दौर बीतने और बारिश का असर कम होने के साथ ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश कम होने पर मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है, जिससे डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। बीते 20 दिनों में राज्य में डेंगू के 100 से ज्यादा और मलेरिया के 120 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि अब डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है, हालांकि अधिकतर मरीज गंभीर स्थिति में नहीं हैं और दवाइयों के साथ घर पर ही ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मरीज के शरीर पर अचानक दाने निकल आएं, हड्डी तोड़ बुखार के साथ तेज सिर दर्द हो, या पेट दर्द के साथ उल्टी हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए, क्योंकि शुरुआती लक्षणों में ही स्थिति बिगड़ सकती है।

आंकड़ों के अनुसार, 22 जुलाई से 8 अगस्त के बीच डेंगू के 115 मामले सामने आए, जिनमें से 68 मरीज जयपुर, अजमेर, कोटा, झुंझुनूं, उदयपुर और कोटपूतली में पाए गए। जयपुर में 15, कोटा और अजमेर में 13-13, उदयपुर में 10, झुंझुनूं में 9 और कोटपूतली में 8 मामले दर्ज हुए। वहीं मलेरिया के मामले सबसे ज्यादा जैसलमेर और बाड़मेर में मिले, जहां पिछले 20 दिनों में 54 मरीजों की पुष्टि हुई। पूरे प्रदेश में इस दौरान मलेरिया के 121 केस दर्ज हुए। मौसमी बीमारियों को काबू करने के लिए नगर निगम ने इस साल समय से पहले ही फोगिंग शुरू कर दी है। पहले जहां फोगिंग का काम सितंबर में शुरू होता था, वहीं इस बार जुलाई के आखिरी सप्ताह से जोनवार शेड्यूल बनाकर हर वार्ड में फोगिंग की जा रही है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगला चार महीने डेंगू और मलेरिया के लिए संवेदनशील मौसम रहेगा। बचाव के लिए फुल स्लीव के कपड़े पहनने, हाथ-पैर ढकने और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि मच्छरों के पनपने को रोका जा सके।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.