ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, धराली गांव में अब तक 5 की मौत, 100 से ज्यादा लापता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 6, 2025

मुंबई, 06 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने के कारण आई आपदा से धराली, हर्षिल और सुखी टॉप जैसे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और यहां सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि सौ से ज्यादा लोग लापता हैं। बचाव कार्य में SDRF, NDRF, ITBP और सेना की टीमें लगातार लगी हुई हैं। ITBP के प्रवक्ता कमलेश कमल ने जानकारी दी कि 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जबकि सौ से अधिक अभी भी फंसे हुए हैं। सेना के 11 लापता जवानों को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक की। वहीं, केरल के 28 पर्यटकों का एक समूह घटना के बाद से लापता है। उनके परिजनों का कहना है कि एक दिन पहले उन्होंने गंगोत्री की यात्रा की बात की थी लेकिन लैंडस्लाइड के बाद से संपर्क टूट गया है।

धराली गांव, जो गंगोत्री तीर्थयात्रियों का एक अहम पड़ाव है, इस आपदा में बुरी तरह तबाह हो गया है। बाजार, मकान और होटल खीर गंगा नदी में बह गए। यह तबाही महज 34 सेकेंड में हुई जब पहाड़ों से भारी मलबा नदी में आ गया। धराली गांव हिमालय की दरार यानी मेन सेंट्रल थ्रस्ट पर बसा हुआ है जो भूकंप का अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार यह गांव पहले भी कई बार बादल फटने से तबाह हो चुका है। 1864, 2013 और 2014 में भी यहां इसी तरह की त्रासदी घट चुकी है और हर बार वैज्ञानिकों ने इस गांव को दूसरी जगह बसाने की सिफारिश की थी लेकिन इसे कभी अमल में नहीं लाया गया। वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक प्रोफेसर एसपी सती का कहना है कि धराली ट्रांस हिमालय में मौजूद है और यह इलाका मेन सेंट्रल थ्रस्ट से जुड़ा है, जो मुख्य हिमालय और ट्रांस हिमालय के बीच की दरार है। जिस पहाड़ से खीर गंगा नदी आती है उसकी ऊंचाई छह हजार मीटर है और जब भी वहां से भारी सैलाब आता है तो धराली पूरी तरह तबाह हो जाता है। करीब छह महीने पहले इस क्षेत्र में पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर खीर नदी में गिरा था लेकिन वह नीचे नहीं आया था। माना जा रहा है कि इस बार वही हिस्सा नीचे आकर इस विनाश का कारण बना।

इस आपदा में धराली गांव में स्थित 1500 साल पुराना कल्प केदार महादेव मंदिर भी मलबे में दब गया। यह मंदिर भागीरथी नदी किनारे स्थित था और पंच केदार परंपरा से जुड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की आस्था का यह सबसे बड़ा केंद्र भी इस तबाही की चपेट में आ गया। धराली गांव देहरादून से 218 किलोमीटर और गंगोत्री धाम से सिर्फ 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक छोटा लेकिन तीर्थयात्रियों के लिए अहम पड़ाव माना जाता है जहां उन्हें ठहरने और भोजन की सुविधाएं मिलती हैं। प्रशासन के अनुसार आपदा के वक्त यहां कितने लोग मौजूद थे इसका अभी सही आकलन नहीं हो पाया है और नुकसान का मूल्यांकन जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.