ताजा खबर
‘क्या 100 आतंकी मारे गए…’, कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से मांगा सबूत   ||    क्या भयंकर चक्रवाती तूफान आएगा? जानें साइक्लोन Shakti कब-कहां टकराएगा और कितना खतरनाक?   ||    शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर कोर्ट में फूल देकर जाहिर की शादी की इच्छा   ||    नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से झटका, 10वीं जमानत याचिका भी खारिज   ||    भारत ने तुर्की की Celebi Aviation पर कसा शिकंजा, कंपनी ने राष्ट्रपति एर्दोगन की बेटी से कनेक्शन पर द...   ||    रक्षा मंत्री के नाम से फर्जी पत्र वायरल, PIB ने पकड़ा पाकिस्तान का नया झूठ   ||    ‘डोनाल्ड ट्रंप शांतिदूत, हम सीजफायर से खुश…’, भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम पर फिर आया अमेरिका का बयान   ||    पाकिस्तान का दोस्त तुर्की भारत का ‘दुश्मन’, जानें India ने कैसे सिखाया सबक?   ||    Dark Side Of Turkey: नशा, ड्रग्स और जिस्मफरोशी… खूबसूरत तुर्की के पीछे छिपे ये काले कारोबार   ||    तालिबान से दोस्ती का हाथ क्यों बढ़ा रहा भारत? पाकिस्तान से तनाव के बीच जियो पॉलिटिक्स में बड़ा बदलाव   ||   

चंद्रयान 3 मिशन हो सकता है 13 जुलाई को लॉन्च, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 5, 2023

मुंबई, 05 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 13 जुलाई को कर सकती है। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हैं। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में चंद्रयान 3 की इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया। इसरो ने वीडियो ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। अगर चंद्रयान 3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं।

आपको बता दें, चंद्रयान 2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान 3 मिशन की तैयारी कर रहा है। इधर, रूस ने अपना मून लैंडर मिशन स्थगित कर दिया है। ऐसा ग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के एडिशनल चेक्स पूरे न होने की वजह से किया गया है। इससे पहले 2022 में भी रूसी मिशन तकनीकी दिक्कतों की वजह से टाला गया था। ऐसे में भारत के चंद्रयान-3 के पास रूस से पहले चंद्रमा पर उतरने का मौका है।

वहीं, इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों, लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि असफलता मिलने का मतलब ये नहीं कि हम कोशिश करना ही बंद कर दें। चंद्रयान 3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.