ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

चंदेरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को दबोचा, 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 21, 2025

मुंबई, 21 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अशोकनगर जिले की चंदेरी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दतिया जिले के सुजेड गांव निवासी नरेश अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है।

पुलिस को 20 मई को सूचना मिली थी कि पिछोर-चंदेरी बायपास रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही चंदेरी थाने की टीम ने पावर हाउस के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू की। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए से मिलते-जुलते एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी के पास से बरामद हथियार और उसकी मोटरसाइकिल को जब्त कर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। यह पूरी कार्रवाई एसपी विनीता कुमार जैन के निर्देश पर की गई। इस अभियान में एएसपी गजेन्द्र सिंह कवर और एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा का मार्गदर्शन मिला। वहीं, कार्रवाई में चंदेरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष जादौन, सब इंस्पेक्टर नीलम सिंह यादव सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.