ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

जयपुर में खुले में कचरा फेंकने पर सीसीटीवी की निगरानी, पहली कार्रवाई में 3 हजार का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 13, 2025

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर में ओपन कचरा डिपो खत्म होने के बावजूद कई लोग अब भी खुले में कचरा फेंकने की आदत नहीं छोड़ पा रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई के लिए नगर निगम ग्रेटर ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से अभियान शुरू किया है। हाल ही में झोटवाड़ा जोन में एक व्यक्ति देर रात सड़क पर कचरा फेंकता हुआ कैमरे में कैद हुआ। यह मामला सामने आते ही निगम टीम ने उसे पकड़कर 3 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

नगर निगम ग्रेटर के कमिश्नर डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि शहर में कई स्थानों को गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (जीवीपी) यानी कचरा संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं ताकि शहर को ओपन कचरा डिपो से मुक्त रखा जा सके। कंट्रोल रूम में विशेष टीम इन कैमरों की लाइव निगरानी करती है और जैसे ही किसी स्थान पर कचरा डाले जाने की घटना दिखती है, संबंधित जोन की टीम को तुरंत सूचना दी जाती है। बीती रात झोटवाड़ा जोन के वार्ड संख्या 58 में एक व्यक्ति क्लिनिक का कचरा डालते हुए सीसीटीवी में पकड़ा गया। आईटी सेल ने यह वीडियो जोन टीम को भेजा, जिसके बाद मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रेम सिंह वैद्य और उनकी टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति की पहचान कर उससे मौके पर ही 3 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। निगम का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी ताकि लोग खुले में कचरा फेंकने से बचें और शहर स्वच्छ रहे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.