ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल ब्लैककैट कमांडो को दहेज हत्या के केस में सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 24, 2025

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 20 साल पुराने दहेज हत्या के मामले में दोषी पाए गए सेना के ब्लैककैट कमांडो बलजिंदर सिंह को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण से छूट देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि वह ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा ले चुका है और पिछले 20 वर्षों से राष्ट्रीय राइफल्स में सेवा दे रहा है, लेकिन अदालत ने कहा कि देश की सेवा करने से उसे घरेलू हिंसा या हत्या की छूट नहीं मिल सकती। जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस विनोद चंद्रन की बेंच ने आरोपी से स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर आप फिजिकली इतने फिट हैं कि सैन्य ऑपरेशन का हिस्सा बन सकें, तो यह भी संभव है कि आपने अपनी पत्नी की हत्या की हो। अदालत ने कहा कि सैन्य सेवा का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन इससे आपराधिक आरोपों से बचाव नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने बलजिंदर को दो हफ्ते में पुलिस के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

यह मामला वर्ष 2002 का है जब बलजिंदर सिंह पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा था। मृतका के भाई और भाभी ने अदालत में उसके खिलाफ गवाही दी थी। केस की सुनवाई के दौरान आरोपी के माता-पिता और बहन को कोर्ट ने बरी कर दिया था, जबकि बलजिंदर को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। 2004 में ट्रायल कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया, जिसके बाद उसने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट में अपील लंबी चली और बलजिंदर सजा काटने के दौरान तीन साल जेल में रहा। इसके बाद हाईकोर्ट ने उसकी सजा पर रोक लगाते हुए उसे जेल से बाहर रहने की अनुमति दे दी। करीब 20 साल बाद मई 2025 में हाईकोर्ट ने उसकी सजा को बरकरार रखा, जिसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां से भी उसे राहत नहीं मिली। मामले के बाद यह सवाल भी उठा कि जब बलजिंदर को निचली अदालत ने सजा सुनाई थी तो वह सेना की नौकरी में कैसे बना रहा। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता विराग गुप्ता ने बताया कि जब कोई सरकारी कर्मचारी दोषी ठहराया जाता है तो विभाग उसे बर्खास्त कर सकता है। लेकिन बलजिंदर का मामला हाईकोर्ट में लंबित होने और सजा पर रोक के कारण उसकी बर्खास्तगी नहीं हो सकी। अब जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा है, तो संभावना है कि उसे सेना से निकाला जा सकता है। इस पूरे मामले में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र इसलिए सामने आया क्योंकि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके में 6-7 मई की रात को एयर स्ट्राइक की थी जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था और बलजिंदर ने दावा किया था कि वह इसका हिस्सा था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.