ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने महिला नेता को बताया एक्सपोर्ट क्वालिटी, नेता प्रतिपक्ष ने कहा, महिला शक्ति का कर रहे अपमान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 14, 2025

मुंबई, 14 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी ही पार्टी की महिला नेता को 'एक्सपोर्ट क्वालिटी' बता दिया। राठौड़ ने कहा, हम भी बिहार चुनाव में जाएंगे। मैंने तो कहा है कि वहां की एक्सपोर्ट क्वालिटी हमारे समाने बैठी है। इनको भी वहां भेजूंगा, सब को भेजूंगा। आपके कंधे से कंधा लगाकर हम सब खड़े रहेंगे। बिहार को विकासशील से विकसित प्रदेश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम सब निश्चित रूप से पूरा सहयोग करेंगे। मदन राठौड़ के अचानक इस तरह से बोलने पर महिला नेता भी झेंप गई। वहीं, समारोह में मौजूद अन्य नेताओं में भी इस बयान की चर्चा रही। दरअसल, मदन राठौड़ रविवार रात जयपुर में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रवासी स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मदन राठौड़ के इस बयान को कांग्रेस ने शर्मनाक बताया है।

जिसके बाद कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके लिखा, बेहद शर्मनाक। ऐसे मर्यादाहीन शब्द महिला शक्ति को लेकर भाजपा नेताओं की मानसिकता बताते हैं। जिसके बाद, मदन राठौड़ ने साेमवार को जोधपुर में अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा, एक्सपोर्ट का मतलब है अच्छी क्वालिटी, अच्छी बहन, अच्छी बेटी, वह योग्य है, एक्सपर्ट है। आप शब्द का दुरुपयोग मत करिए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। सुमन शर्मा मेरी बहन हैं। वह बिहार की बेटी और जयपुर की बहू हैं। वह महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं। वह योग्य नेत्री हैं। मैं तो चाहता हूं कि वह अन्य क्षेत्रों में जाकर काम करें, इसमें दिक्कत क्या है। कल भी हमने यही बात कही थी। बिहार की बेटी हमारे राजस्थान में आई। अब वे वहां जाकर भी हमारी पार्टी का प्रचार करें। अच्छी बातें मुखर होकर कहें।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.