ताजा खबर
टेक्सास में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत, 26 फीट बढ़ा नदी का जलस्तर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    ‘हम भारत के साथ सौदा करने के करीब…,’ 14 नए देशों पर टैरिफ के ऐलान के बाद क्या बोले ट्रंप?   ||    पाकिस्तान में एक और तख्तापलट की तैयारी, जरदारी को हटाकर मुनीर बन सकते हैं राष्ट्रपति   ||    ट्रंप ने अब इन 14 देशों में लगाया टैरिफ, लिस्ट में म्यांमार 40 फीसदी टैक्स के साथ सबसे ऊपर   ||    डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई टैरिफ लागू करने की डेडलाइन, किस देश में कितना टैरिफ? लिस्ट आई सामने   ||    रील के चक्कर में गई जान, बिहार में ट्रेन से गिरा शख्स तो महाराष्ट्र में तालाब में डूबा   ||    ब्रिक्स समिट के बाद स्टेट विजिट के लिए ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा   ||    ’10 साल में 50,000 लोगों को मिलेगी नौकरी’, केंद्रीय मंत्री बोले- 2047 तक टॉप 5 देशों में शामिल होगा ...   ||    25 करोड़ से अधिक कर्मचारी उतरेंगे आज भारत बंद में, स्ट्राइक की कॉल से इन सेवाओं पर रहेगा असर   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का जोधपुर एम्स में निधन   ||   

बीजेपी को एक साल में 4340.47 करोड़ रुपये चंदा मिला, 51% खर्च किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 17, 2025

मुंबई, 17 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को सबसे ज्यादा 4340.47 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 1225.12 करोड़ रुपए मिले। ADR ने रिपोर्ट में बताया कि पार्टियों को चंदे का बड़ा हिस्सा चुनावी बॉन्ड से मिला है। भाजपा ने अपनी कमाई का कुल 50.96% यानी 2211.69 करोड़ रुपए जबकि कांग्रेस ने अपनी इनकम का 83.69% यानी 1025.25 करोड़ रुपए खर्च किया। AAP को चंदे में 22.68 करोड़ रुपए मिले जबकि पार्टी ने उससे ज्यादा 34.09 करोड़ रुपए खर्च किए। सभी पार्टियों को मिले कुल चंदे का 74.57% हिस्सा अकेली भाजपा को मिला है। बाकी 5 दलों को 25.43% चंदा मिला है। चुनावी बॉन्ड से भाजपा को सबसे ज्यादा 1685.63 करोड़ रुपए मिले, जबकि कांग्रेस को 828.36 करोड़ रुपए और AAP को 10.15 करोड़ रुपए मिले। तीनों पार्टियों को चुनावी बॉन्ड के जरिए 2524.1361 करोड़ रुपए, यानी कि अपने कुल चंदे के 43.36% रुपए मिले। हालांकि,सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मई में इस चंदे को असंवैधानिक बताया था।

वहीं, ADR को RTI से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि 2023-24 में कई पार्टियों ने 4507.56 करोड़ रुपए के चुनावी बॉन्ड भुनाए। राष्ट्रीय दलों ने इस फंड का 55.99% यानी 2524.1361 करोड़ रुपए खर्च किया। CPI (M) को 167.636 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जिसमें से उसने 127.283 करोड़ रुपए खर्च किए। बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 64.7798 करोड़ रुपए मिले और पार्टी ने 43.18 करोड़ रुपए खर्च किए। नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) को 0.2244 करोड़ रुपए मिले और 1.139 करोड़ खर्च किए।

तो वहीं, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा खर्च 619.67 करोड़ रुपए चुनाव पर किया। इसके बाद प्रशासनिक और अन्य कामों में 340.702 करोड़ रुपए खर्च किए। CPI (M) ने प्रशासनिक और अन्य कामों में 56.29 करोड़ रुपए और पार्टी के कर्मचारियों पर 47.57 करोड़ रुपए खर्च किए। 6 पार्टियों में से केवल कांग्रेस (58.56 करोड़ रुपए) और CPI (M) (11.32 करोड़ रुपए) ने कूपन की बिक्री से कुल 69.88 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा की। CPI (M), कांग्रेस और भाजपा की ऑडिट रिपोर्ट 12 से 66 दिनों की देरी से पेश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे आम खर्च चुनाव और प्रशासनिक खर्च था। साथ ही, कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक एडवर्टीजमेंट पर 207.94 करोड़ रुपए और प्रिंटेड एडवर्टीजमेंट पर 43.73 करोड़ रुपए खर्च किए। प्लेन और हेलिकॉप्टर पर पार्टी ने 62.65 करोड़ रुपए जबकि अपने उम्मीदवारों की वित्तीय मदद में 238.55 करोड़ रुपए खर्च किए। कांग्रेस ने प्रचार के लिए 28.03 करोड़ रुपए और सोशल मीडिया पर 79.78 करोड़ रुपए खर्च किए। पार्टी ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में बताया कि उसने 2023-24 के दौरान पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पर 49.63 करोड़ रुपए खर्च किए। पहली भारत जोड़ो यात्रा पर 71.84 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.