ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

बेंगलुरु भगदड़: हाईकोर्ट से KSCA अफसरों की गिरफ्तारी पर राहत, RCB अफसर समेत चार गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 6, 2025

मुंबई, 06 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु में 4 जून को हुई भीषण भगदड़ के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अधिकारियों को 16 जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में KSCA ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की थी। यह भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान हुई थी, जिसमें करीब 3 से 4 लाख लोग जमा हुए थे। इस हादसे में 13 साल की एक लड़की समेत 11 लोगों की जान चली गई और 33 लोग घायल हो गए थे। कर्नाटक सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए RCB, KSCA और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने RCB के सीनियर मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले और DNA कंपनी के तीन अधिकारियों, किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार किया। निखिल सोसाले को दुबई रवाना होते समय बेंगलुरु एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। फिलहाल ये चारों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। निखिल ने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसकी सुनवाई सोमवार को होनी है। हादसे के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। विपक्ष की तरफ से इस्तीफों की मांग पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने FIR दर्ज की, न्यायिक जांच का आदेश दिया और जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित भी किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इसके बाद सरकार और क्या कर सकती है।

सरकार की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक सचिव के. गोविंदराज को पद से हटा दिया और सूचना विभाग के प्रमुख हेमंत निंबालकर का तबादला कर दिया। साथ ही, बेंगलुरु के ADGP इंटेलिजेंस हेमंत एम निंबालकर का भी तबादला किया गया और उनकी जगह आईपीएस रवि एस. को नियुक्त किया गया। वहीं, 25 वर्षीय घायल युवक रोलन गोम्स ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में RCB, KSCA और DNA कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। साथ ही, सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है, जिसे 30 दिन में रिपोर्ट सौंपनी है। इसके अलावा, बेंगलुरु के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद समेत आठ अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन अफसरों में एडिशनल पुलिस कमिश्नर सी. बालकृष्ण, डीसीपी शेखर एच. टेक्कण्णवर, एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस विकास कुमार, कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ए. के. गिरीश और क्रिकेट स्टेडियम के प्रभारी अधिकारी शामिल हैं। बी. दयानंद की जगह सीमंत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.