ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

इंडिगो फ्लाइट में महिला पैसेंजर संग दुर्व्यवहार का आरोप, कंपनी ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 19, 2025

मुंबई, 19 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई की एक महिला यात्री ने इंडिगो फ्लाइट में अपने साथ गलत व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। सेफगोल्ड की को-फाउंडर रिया चटर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर लिखा कि यात्रा के दौरान जब वह टॉयलेट में थीं, तब को-पायलट ने अचानक दरवाजा खोल दिया और उन्हें देखता रहा। रिया के अनुसार, इस घटना ने उन्हें डरा दिया और वह खुद को असुरक्षित व अपमानित महसूस करने लगीं। रिया का कहना है कि महिला क्रू मेंबर ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसे सिर्फ असुविधा करार दिया। उन्होंने बताया कि क्रू ने समझाने की कोशिश की कि शायद को-पायलट ने कुछ नहीं देखा होगा। बाद में उनसे कहा गया कि वह कॉकपिट में जाकर कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर से मिलें, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। उन्होंने लिखा कि टॉयलेट का दरवाजा लॉक करने के बाद भी लगातार खटखटाया गया। जब उन्होंने जवाब दिया तो कुछ देर बाद फिर से दस्तक हुई और उनके बोलने से पहले ही दरवाजा जबरदस्ती खोल दिया गया। उस वक्त एक पुरुष क्रू मेंबर उन्हें बेहद असहज स्थिति में देख रहा था। रिया ने कहा कि उस व्यक्ति ने केवल “ओह” कहा और दरवाजा बंद कर दिया।

मामले पर इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि यह अनजाने में हुई गलती थी और इसके लिए कंपनी खेद प्रकट करती है। एयरलाइन ने बताया कि सभी क्रू को काउंसल किया गया है और ट्रेनिंग को और मजबूत किया जा रहा है ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। रिया का कहना है कि घर लौटने के बाद उन्होंने कंपनी और उसके सीईओ को मेल किया, लेकिन एयरलाइन ने सिर्फ माफी और कुछ वाउचर ऑफर कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिगो ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया और केवल औपचारिकता पूरी की। रिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनका उद्देश्य इंडिगो पर निशाना साधना नहीं है, बल्कि महिलाओं और परिवारों को सतर्क करना है कि फ्लाइट की सुरक्षा केवल कंपनी पर नहीं, बल्कि यात्रियों की अपनी सावधानी पर निर्भर करती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.