ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने 15 शहरों में उड़ानें कीं रद्द, 200 फ्लाइट्स कैंसिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 7, 2025

मुंबई, 07 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने 7 राज्यों के 18 एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। इनमें से बड़े एयरपोर्ट श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर हैं। यह एयरपोर्ट्स पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI ने अस्थायी रूप से बंद 11 एयरपोर्ट के नाम दिए हैं, 7 के नाम सामने नहीं है। एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, आकासा एयर और कुछ विदेशी एयरलाइंस ने करीब 200 फ्लाइट्स को कैंसिल किया है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद कर दिया गया है। यहां से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाते थे। दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

आपको बता दें, एअर इंडिया ने 9 शहरों (जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट) के लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह तक रद्द कीं। इंडिगो ने 11 शहरों (जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट) की सभी फ्लाइट्स 10 मई की सुबह तक रद्द कीं। साथ ही, 10 मई तक इंडिगो की 165 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरलाइंस हर दिन करीब 2200 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल हुई है। वहीं, स्पाइसजेट ने 6 शहरों (लेह, श्रीनगर, जम्मू, कांगड़ा (हिमाचल), कांडला (गुजरात) और अमृतसर) की सभी उड़ानें 7 मई तक रद्द कीं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.