ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों से एअर इंडिया ने 9 फ्लाइट्स रद्द कीं, अब तक 84 उड़ानें हो चुकी हैं कैंसिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 20, 2025

मुंबई, 20 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एअर इंडिया ने शुक्रवार को कुल 9 उड़ानों को रद्द कर दिया, जिनमें 4 इंटरनेशनल और 5 डोमेस्टिक फ्लाइट्स शामिल हैं। एयरलाइंस ने इसके पीछे एयरपोर्ट मेंटेनेंस और ऑपरेशनल कारणों को वजह बताया है। डोमेस्टिक उड़ानों में पुणे से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI874, अहमदाबाद से दिल्ली की AI456, हैदराबाद से मुंबई की AI2872 और चेन्नई से मुंबई की AI571 रद्द की गई हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बात करें तो दुबई से चेन्नई आने वाली AI906, दिल्ली से मेलबर्न की AI308, मेलबर्न से दिल्ली लौटने वाली AI309 और दुबई से हैदराबाद की फ्लाइट AI2204 रद्द की गई हैं। इसके अलावा दिल्ली से पुणे जा रही एक अन्य फ्लाइट को पक्षी से टकराने की घटना के बाद उसकी वापसी यात्रा भी रद्द कर दी गई है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से पिछले 9 दिनों में विभिन्न कारणों से कुल 84 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। 12 जून को हुए उस प्लेन क्रैश में 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद देशभर के एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशनल चेकिंग की प्रक्रिया और भी सख्त कर दी गई है। इससे पहले 19 जून को भी एअर इंडिया की चार उड़ानें रद्द की गई थीं। दिल्ली से वियतनाम जा रही फ्लाइट AI388 को तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से दिल्ली वापस बुलाना पड़ा था। इस फ्लाइट में 130 यात्री सवार थे। इसके अलावा तीन अन्य फ्लाइट्स भी अलग-अलग कारणों से रद्द हुई थीं। अन्य एयरलाइंस भी इस तकनीकी संकट से अछूती नहीं रहीं। इंडिगो की दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी दिक्कत के चलते उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस विमान में कुल 180 लोग सवार थे। स्पाइसजेट की हैदराबाद से तिरुपति जाने वाली फ्लाइट SG 2696 को टेकऑफ के दस मिनट बाद लौटना पड़ा, क्योंकि पायलट को पिछले दरवाजे में खराबी के संकेत मिले थे। फ्लाइट में 80 यात्री सवार थे। वहीं, गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट को फ्यूल की कमी के कारण बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जहां रीफ्यूलिंग के बाद विमान चेन्नई के लिए रवाना हुआ।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.