ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

एअर इंडिया हादसे के बाद 112 पायलटों ने ली बीमारी की छुट्टी, DGCA ने दिए चार नोटिस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 24, 2025

मुंबई, 24 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अहमदाबाद में हुई प्लेन दुर्घटना के चार दिन बाद एअर इंडिया के 112 पायलटों ने बीमारी की छुट्टी ले ली। इस संबंध में सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को संसद में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 जून को 61 सीनियर पायलट और 51 फ्लाइट ऑफिसरों ने एक साथ मेडिकल लीव के लिए आवेदन किया था। मंत्री ने कहा कि इस तरह की दुर्घटना के बाद पायलटों के मानसिक स्वास्थ्य को समझना और उसका समाधान निकालना जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि एयरलाइनों को सलाह दी गई है कि वे अपने पायलटों के लिए सपोर्ट ग्रुप बनाएं ताकि इस तरह की स्थितियों में उन्हें सहयोग मिल सके। इस बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया को चार कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस केबिन क्रू के आराम और ड्यूटी संबंधी नियमों, ट्रेनिंग के नियमों और संचालन से जुड़े प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले में दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये नोटिस 23 जुलाई को जारी किए गए। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें ये नोटिस बीते एक साल में दी गई स्वैच्छिक सूचनाओं के आधार पर मिले हैं और वे नियमानुसार समय पर इनका जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की प्राथमिकता उसके क्रू और यात्रियों की सुरक्षा है।

सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया ने 20 और 21 जून को DGCA को कुछ उल्लंघनों की जानकारी दी थी, जिनमें से तीन नोटिस 20 जून की जानकारी पर आधारित हैं। इन रिपोर्ट्स में कम से कम चार उड़ानों में केबिन क्रू की ड्यूटी और आराम के नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है। वहीं, 21 जुलाई को राज्यसभा में बोलते हुए सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा था कि अहमदाबाद विमान हादसे की जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच एएआईबी (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) द्वारा की जा रही है जो पारदर्शी और नियमों के तहत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ भारतीय और विदेशी मीडिया संस्थान इस दुर्घटना को लेकर अलग-अलग कहानियां चला रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ सच्चाई पर टिके रहने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे मामला पायलट से जुड़ा हो, एयर इंडिया से हो या बोइंग कंपनी से, सरकार किसी का पक्ष नहीं ले रही और अंतिम निर्णय जांच पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.