ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

RUHS हॉस्पिटल के कार्यवाहक अधीक्षक को हटाया, काम में लापरवाही के चलते लिया एक्शन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 16, 2025

मुंबई, 16 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) हॉस्पिटल में नियुक्त कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. महेन्द्र कुमार बैनाड़ा को सरकार ने पद से हटा दिया है। उनकी जगह जयपुरिया हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल को अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। इसके साथ ही माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के सहायक प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र पंडा को पद से निलंबित किया है। बताया जा रहा है कि काम में लापरवाही और विभागीय जांच के चलते दोनों पर ये कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के मुताबिक वीआरवी एसी के मेंटिनेंस का काम पिछले 9 माह से बंद था। इसके चलते आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर समेत अन्य जगहों पर पिछले कई दिनों से एसी बंद पड़े थे। इस मामले की शिकायत जब मुख्यमंत्री स्तर पर पहुंची तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पूरे प्रकरण पर नाराजगी जताई और चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार से मामले को दिखवाने के निर्देश दिए। प्रथम जांच में पता चला कि मेंटिनेंस करने वाले कॉन्ट्रेक्टर को 9 माह से भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते एसी के मेंटिनेंस का काम बंद पड़ा था। इस कारण वार्डों और ऑपरेशन थिएटर में एसी बंद थे और इससे मरीज और स्टाफ को परेशानी हो रही थी। इस जांच के बाद प्रशासन ने वर्कशॉप इंचार्ज डॉ. जितेन्द्र पंडा को पद से निलंबित कर दिया। वहीं इस पूरे मामले में विभागीय जांच शुरू करते हुए अधीक्षक को भी पद से हटा दिया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.