ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

शिक्षा मंत्री को रिश्वत देने पहुंचा शिक्षक, मिठाई के डिब्बे में निकले 5 हजार रुपए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 9, 2025

मुंबई, 09 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सोमवार को जनसुनवाई के दौरान एक सरकारी शिक्षक द्वारा रिश्वत देने की कोशिश की गई। शिक्षक पाठ्यक्रम समिति में शामिल होने की मांग को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचा था। साथ में उसने एक प्रार्थना पत्र, मिठाई का डिब्बा और एक लिफाफा सौंपा। जब मंत्री के फोटोग्राफर ने लिफाफे में झांककर देखा तो उसमें 5 हजार रुपए निकले, जिसके बाद मंत्री ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शिक्षक को वहीं बैठाकर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। पकड़ा गया शिक्षक चंद्रकांत वैष्णव बांसवाड़ा जिले के घाटोल ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुधा में ग्रेड थर्ड शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वह राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा संचालित पुस्तक लेखन प्रक्रिया में खुद को शामिल करवाना चाहता था। इसी मकसद से वह जयपुर के सिविल लाइंस स्थित मंत्री आवास पर जनसुनवाई में पहुंचा था।

मदन दिलावर ने बताया कि उन्होंने लिफाफा सामान्य दस्तावेज समझकर रख लिया क्योंकि जनसुनवाई के दौरान ऐसे लिफाफे अक्सर आते हैं। लेकिन जब उनके फोटोग्राफर ने बताया कि उसमें पैसे हैं, तो उन्होंने खुद देखा और पाया कि उसमें 5 हजार रुपए रखे हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें तत्काल रामगढ़ बांध के दौरे पर निकलना था, इसलिए उन्होंने शिक्षक को वहीं बैठाया और पुलिस को सूचित कर दिया। इस मामले को लेकर मदन दिलावर ने भावुक प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह उनके जीवन की सबसे खराब और दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 35-36 वर्षों से राजनीति में हैं, लेकिन पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी ने ये सोचा हो कि शिक्षा मंत्री पैसे लेकर काम करवाते हैं। उन्होंने इसे न केवल व्यक्तिगत आघात बताया बल्कि समाज में मौजूद सोच पर भी चिंता व्यक्त की।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.