ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर पलटा तेजाब से भरा टैंकर, रिसाव से फैली अफरा-तफरी, टूटी सड़कों पर उठे सवाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 28, 2025

मुंबई, 28 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर आज दोपहर करीब 12 बजे खोजावाला मोड़ के पास एक तेजाब से भरा टैंकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद टैंकर से तेजाब का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे के एक तरफ का रास्ता बंद कर ट्रैफिक को दूसरे मार्ग से डायवर्ट कर दिया। वहीं, दमकल की टीम ने टैंकर पर पानी का छिड़काव शुरू किया ताकि तेजाब के असर को कम किया जा सके और आसपास की मिट्टी और वातावरण को सुरक्षित किया जा सके। सीओ मुकेश चौधरी ने बताया कि टैंकर गुजरात से तेजाब लेकर दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहा था। चालक ने टैंकर को मुख्य सड़क के किनारे खड़ा किया हुआ था, जो मिट्टी धंसने के कारण पलट गया। राहत और बचाव कार्य जारी है और क्रेन की सहायता से टैंकर को सीधा किया जाएगा।

इस हादसे के बाद हाईवे की जर्जर हालत पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष मुकेश बड़बड़वाल ने कहा कि शाहपुरा क्षेत्र के आसपास करीब 50 से 70 किलोमीटर का हिस्सा बेहद खराब हालत में है। गड्ढों और टूटी सड़क के कारण रोजाना हादसे होते हैं, बावजूद इसके एनएचएआई को कई बार लिखे गए पत्रों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लोग लाखों का टोल टैक्स देकर भी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर एक और केमिकल टैंकर पलटा था, जिसमें आग भी लग गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों को बार-बार जानकारी देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.