ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की छात्रा से कैंपस में जबरदस्ती, चार आरोपी फरार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 15, 2025

मुंबई, 15 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) में पढ़ने वाली 18 साल की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसके साथ कैंपस परिसर में जबरदस्ती की गई। यह घटना 12 अक्टूबर की देर रात की बताई जा रही है। छात्रा ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि चार लोगों ने उसे कैंपस में दबोच लिया, उसकी टी-शर्ट फाड़ दी और पैंट उतारने की कोशिश की। इतना ही नहीं, एक आरोपी ने जबरन उसका मुंह खोलकर अबॉर्शन पिल खिलाने की कोशिश की, हालांकि गोली देने की वजह अभी साफ नहीं हुई है।

13 अक्टूबर की सुबह छात्रा घायल अवस्था में विश्वविद्यालय परिसर में मिली। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है और चारों आरोपी फिलहाल फरार हैं। छात्रा ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि घटना से कुछ दिन पहले उसे आर्यन यश नाम के एक युवक की ओर से सोशल मीडिया और ईमेल पर अश्लील और धमकी भरे संदेश मिलने लगे थे। बाद में वॉट्सएप और टेलीग्राम पर भी उसे धमकी दी गई कि अगर वह एक घंटे के भीतर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 3 पर नहीं आई, तो उसकी एडिट की हुई न्यूड तस्वीरें सभी छात्रों को भेज दी जाएंगी। डर के कारण छात्रा हॉस्टल से बाहर निकली और बिल्डिंग के पीछे चली गई, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने उसे रोका और पूछा कि वह कहां जा रही है, लेकिन तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसकी जांघों पर पैर रखा, सिर पर चोट की और आंखों में उंगलियां डाल दीं। एक आरोपी ने जबरदस्ती अबॉर्शन पिल खिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने दवा थूक दी। थोड़ी देर बाद यूनिवर्सिटी का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में छात्रा के दोस्तों ने उसे हॉस्टल पहुंचाया।

साउथ दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि कैंपस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी इस घटना की जांच के लिए एक समिति बनाई है और दस दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, उन्होंने प्रशासनिक भवन के बाहर आठ घंटे से अधिक समय तक धरना दिया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.