ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

जयपुर में पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन बेचने वाला पकड़ा गया, चीन से तस्करी कर लाते थे उपकरण, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 26, 2025

मुंबई, 26 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजधानी जयपुर में गर्भ में शिशु के लिंग की जांच के लिए प्रतिबंधित पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। गुरुवार को पीसीपीएनडीटी टीम ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से आए एक सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन बरामद की गई है, जो चीन निर्मित है और भारत में बैन है। यह मशीन 7 से 10 लाख रुपए में बेची जा रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 45 वर्षीय अमिताभ भादुरी के रूप में हुई है, जो जयपुर में मशीन की डिलीवरी देने आया था। पीसीपीएनडीटी के एमडी डॉ. अमित यादव ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में ऐसी मशीनें खुलेआम बेची जा रही थीं। गुप्त सूचना के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की और सप्लायर तक पहुंचने के लिए जाल बिछाया गया। सौदा 6.25 लाख रुपए में तय हुआ, जिसके बाद आरोपी मशीन लेकर जयपुर पहुंचा और टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह मशीन कोलकाता स्थित ‘लाइफ प्लस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ से लेकर आया था और कंपनी का प्रमुख डॉ. आदित्य मुरारका है। इस मामले में कोलकाता पुलिस और प्रशासन को भी सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पीसीपीएनडीटी थाने के एएसपी डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करीब दो महीने तक इस गिरोह पर नजर रखी गई और बाद में पुख्ता प्रमाण मिलने पर जाल बिछाया गया। आरोपी ने कुछ राशि ऑनलाइन एडवांस में ली थी और डिलीवरी पर बाकी रकम लेने की योजना बनाई थी। जयपुर स्टेशन पर पहुंचकर आरोपी ने गिरोह के लीडर को वॉइस मैसेज भेजा जिसमें उसने खुद को सतर्क बताते हुए कहा कि वह ‘डॉन’ को पकड़ना नामुमकिन मानता है। इसके तुरंत बाद आरोपी सेंट्रल पार्क पहुंचा, जहां पीसीपीएनडीटी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह मशीन महज एक सूटकेस में रखी जा सकती है और इसके साथ अन्य जरूरी उपकरण भी दिए जाते हैं। गिरोह चीन से यह मशीन तस्करी कर भारत लाता है और फिर अलग-अलग राज्यों में बेचता है। चूंकि देश में बिना पंजीकरण के पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, ऐसे में यह पूरा मामला भ्रूण लिंग जांच से जुड़ी अवैध गतिविधियों की ओर इशारा करता है। अब टीम इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए संबंधित एजेंसियों और राज्यों के प्रशासन के साथ समन्वय कर रही है, ताकि कन्या भ्रूण हत्या जैसे घिनौने अपराध को जड़ से रोका जा सके।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.