ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

केसरी चैप्टर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार की फैन्स को बड़ी चेतावनी, “लेट मत आना!”

Photo Source :

Posted On:Friday, April 18, 2025

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज से पहले बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जहां अक्षय कुमार ने फैंस से एक की और अपने अंदाज में फेन्स को फिल्म की ओपनिंग मिस नहीं करने को बोला।

यह फिल्म भारतीय इतिहास के सबसे दर्दनाक पन्नों में से एक, 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग नरसंहार की कहानी को बयां करती है। मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “जब आप यह फिल्म देखने आएं तो शुरुआत को बिल्कुल न छोड़ें। यह मेरी सबसे अहम फिल्मों में से एक है। पहले 10 मिनट इस फिल्म का दिल हैं। मुझे यकीन है कि यह कहानी आपके दिल तक पहुंचेगी। जो लोग इस फिल्म को देखने का फैसला करेंगे, उन्हें पता चलेगा कि यह फिल्म सही समय पर आई है।”

फिल्म में अक्षय कुमार सी शंकरन नायर के किरदार में हैं। उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ कानूनी जंग लड़ी थी। आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 1919 के उस काले दिन के बाद की घटनाओं की कहानी पेश करती है।

फिल्म में आर. माधवन, अनन्या पांडे, रेजिना कैसेंड्रा, साइमन पेसली डे, एलेक्स ओ'नेल, अमित सियाल, मसाबा गुप्ता, स्टीवन हार्टली, कृष राव जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे.

केसरी चैप्टर 2 का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है, जबकि करण जौहर इसके निर्माता हैं। फिल्म आज सिनेमा हॉल्स में रिलीज़ हो गई है.

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.