ताजा खबर
दीपिका-रणवीर ने दिवाली पर बेटी 'दुआ' का चेहरा दिखाया, तस्वीरों ने इंटरनेट पर जीत लिया दिल   ||    कार्तिक आर्यन के दिवाली गिफ्ट ने जीता दिल: ‘चटोरी’ की एंट्री से फैन्स हुए फिदा!   ||    प्रभास की नई फिल्म का टीज़र पोस्टर रिलीज़   ||    "इक कुड़ी" का ट्रेलर रिलीज़: शहनाज़ गिल की एक सशक्त और संवेदनशील कहानी की झलक   ||    राणीप में पिता ने झगड़े के बाद पुत्र की दीपावली पर धारदार हथियार से हत्या की   ||    अहमदाबाद: शक में पति ने फास्ट फूड मैनेजर की चाकू मारकर हत्या की   ||    अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||   

विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' का मोशन पोस्टर किया शेयर, फिल्म होगी इस दिन रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, October 28, 2024

फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने आज अपनी फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' का मोशन पोस्टर शेयर किया।यह फिल्म दर्शको को उनके साथ एकयात्रा पर ले जाएगी जहाँ वह बताएँगे कैसे पिछले साल की सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल 'को इतनी मुश्किलों का सामना करते हुए उन्होंने बनाया और हार नहीं मानी।

विधु विनोद चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, "आपने 12वीं फेल देखी और पसंद की, अब इसकी कहानी जानें कि कैसेयह लगभग कभी नहीं बन पाई और उस प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता की जिसने कभी हार नहीं मानी! विधु विनोद चोपड़ा प्रस्तुत करते हैं, जीरो से रीस्टार्ट, #ZeroSeRestart सिनेमाघरों में, 13 दिसंबर!"

जीरो से रीस्टार्ट फिल्म में आप देखेंगे कैसे विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 12 वीं फेल को बनाते हुए अनगिनत चुनौतियों का सामना कियालेकिन हार नहीं मानी। यह फिल्म कोई प्रीक्वेल नहीं है बल्कि ऑडियंस के लिए प्रेरणा से भरपूर एक फिल्म है।

वही, 12वीं फेल मनोज कुमार शर्मा की कहानी है जो गरीबी से इंडियन पुलिस सर्विस तक का सफर कड़ी मेहनत से करता है। फिल्म मेंविक्रांत मैस्सी मुख्य भूमिका में नजर आये थे और इस फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला था।

अब 'जीरो से रीस्टार्ट' 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.