ताजा खबर
अहमदाबाद के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की दिवाली: अपने बच्चों के बिना अकेलापन, नए परिवार के साथ मिली थ...   ||    अहमदाबाद में दिवाली पर हुए फटाके हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, तीन युवकों पर FIR दर्ज   ||    रणवीर और दीपिका कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए   ||    प्रभास के जन्मदिन पर संदीप रेड्डी वांगा ने गिफ्ट किया अनोखा ‘साउंड स्टोरी’ टीज़र   ||    “हमने अपने सबसे बड़े भाई को खो दिया” — इला अरुण ने पियूष पांडे को दी भावनात्मक विदाई   ||    रणबीर-आलिया एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए   ||    चीन की नई चाल... भारत से लगती सीमा पर बनाए मिसाइल छिपाने वाले बंकर   ||    रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा चीन को चोट पहुंचाने चले थे ट्रंप, जिनपिंग के हाथ लग गया बड़ा खजाना!   ||    लड़का किसका? डिलीवरी होते ही बदल गए बेटा और बेटी, उदयपुर के अस्पताल में भिड़े दो परिवार   ||    राहुल गांधी ने अपनी मेहनत पर पानी क्यों फेर दिया, और सब लालू के हवाले कर दिया?   ||   

द अकादमी ने 'कलंक' के "घर मोरे परदेसिया" में आलिया भट्ट के शानदार प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 23, 2024

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों को फिल्म के गाने खूब पसंदआए थे। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थीं। फिल्म रिलीज होने के इतने वर्षों बादएकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इसकी सराहना की है। एकेडमी ने फिल्म के गाने 'घर मोरे परदेसिया' का एक क्लिप साझा कर, इसकी तारीफ की है।

एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म 'कलंक' का गाना 'घर मोरे परदेसिया' का क्लिप साझा किया गया है। इस क्लिप में आलिया भट्टदिखाई दे रही हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। अब एकेडमी ने फिल्म के गाने और आलिया भट्ट की जमकर प्रशंसा की है।

गाने का क्लिप साझा करते हुए एकेडमी ने कैप्शन में लिखा, 'आलिया भट्ट फिल्म 'कलंक' से 'घर मोरे परदेसिया' का प्रदर्शन कर रही हैं। वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया। प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा इस गाने कोकंपोज किया गया। अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा है।' 'घर मोरे परदेसिया' गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी शानदार आवाज दी थी।

'कलंक' की कहानी 1940 की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है। देश के विभाजन पर आधारित इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और साजिदनाडियाडवाला की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्माष किया गया है। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.