ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

डिनर डेट पर नजर आये तारा सुतारिया और वीर पाहाड़िया!

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 2, 2025

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक्ट्रेस तारा सुतारिया और 'स्काई फोर्स' फेम एक्टर वीर पाहाड़िया अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं।हाल ही में ये जोड़ी एक डिनर डेट पर हाथों में हाथ डाले नजर आई। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते हैं और अब एक बार फिर कुछ ऐसा हीदेखने को मिला। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं।

मुंबई के एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट के बाहर जब तारा और वीर पहुंचे तो पहले से मौजूद फैंस और पैपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान जैसे हीतारा कार से उतरीं, वीर ने तुरंत उनका हाथ थामा और उन्हें धीरे-धीरे भीड़ से बचाते हुए अंदर तक पहुंचाया। उन्होंने न केवल तारा का ख्याल रखा, बल्कि विनम्रता के साथ भीड़ से अनुरोध करते हुए वो तारा को वहां से ले गए।

इस मौके पर तारा ने एनिमल प्रिंट बॉडीसूट और ओवरसाइज ब्लैक शर्ट को जैकेट की तरह पहनकर एक स्टाइलिश और बोल्ड लुक अपनाया। वहींवीर ने ऑल-ब्लैक लुक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उनका सिंपल लेकिन एलीगेंट फैशन सेंस खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों का वीडियो तेजीसे वायरल हो रहा है।

पिछले कुछ महीनों से तारा और वीर को लेकर लगातार डेटिंग की चर्चाएं हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये रिश्ता अभी नया है और दोनोंएक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले तारा का नाम आदर जैन से जुड़ चुका है, जो करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजिन हैं।हालांकि दोनों का रिश्ता अब अतीत की बात हो चुका है। आदर ने इस साल की शुरुआत में तारा की दोस्त अलेखा अदवाणी से शादी कर ली। इसकेबाद तारा का नाम अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन तारा ने इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताया था।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.